बीएलबीसी की बैठक में क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो बढ़ाने पर किया गया विमर्श

पाकुड़िया. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति ( बीएलबीसी) की बैठक बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं एलडीएम धनेश्वर बेसरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में

पाकुड़िया. प्रखंड कार्यालय सभागार में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय बैंकर्स समिति ( बीएलबीसी) की बैठक बीडीओ सोमनाथ बनर्जी एवं एलडीएम धनेश्वर बेसरा की संयुक्त अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक में बैंकों में अब तक प्रेषित व लंबित केसीसी ऋण आवेदन पत्रों को लक्ष्य के अनुरूप स्वीकृति एवं वितरण करने का निर्देश दिया गया. अबतक केसीसी स्वीकृत एवं वितरित किये गये लाभुकों की संख्या और वितरित राशि से संबंधित विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन प्रति को बीएओ सुब्रत कुमार दास को शाखा प्रबंधक से प्राप्त कर प्रखंड कार्यालय में जमा करने को कहा गया. क्रेडिट डिपॉजिट रेशियो बढ़ाने पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया. बैंकों का प्रशासनिक कार्यालय के साथ आपसी समन्वय स्थापित करने के संबंध में विचार विमर्श किया गया. बीडीओ ने सरकार द्वारा बैंकों के संबंध में दिए गए दिशा-निर्देशों की जानकारी दी. बैठक में आरसेटी के राजेश मिश्रा, प्रभारी बीएओ सुब्रतो दास, प्रखंड प्रमुख कालिदास मरांडी, बीपीआरओ त्रिदीप शील, मनरेगा बीपीओ जगदीश पंडित, जेएसएलपीएस बीपीएम राजीव कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >