बिहार छात्र संघ ने मनाया स्थापना दिवस

दीपक - 3वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर बिहार छात्र संघ ने स्थापना दिवस व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष गौतम सिंह व प्रदेश

दीपक – 3

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

बिहार छात्र संघ ने स्थापना दिवस व डॉ एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर समारोह का आयोजन किया. अध्यक्षता संस्थापक अध्यक्ष गौतम सिंह व प्रदेश अध्यक्ष करण सिंह ने संयुक्त रूप से की. मुख्य अतिथि डॉ संदीप सागर, आचार्य चन्द्र किशोर पराशर, आलोक राय, आकाश चौधरी, सैफ अली व आशीष मिश्रा उपस्थित थे. अतिथियों ने कहा कि संगठन समाज में सकारात्मक बदलाव का वाहक है. मौके पर संगठन के सक्रिय सदस्यों व पदाधिकारियों को अंगवस्त्र, मोमेंटो व मेडल देकर सम्मानित किया गया. मंच संचालन प्रदेश प्रभारी निवेश सिंह ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >