बड़हिया नप का प्रधान सहायक मृत्युंजय निलंबित

नगर परिषद बड़हिया के तत्कालीन प्रभारी प्रधान सहायक मृत्युंजय कुमार पर गंभीर आरोप लगने के बाद आखिरकार उन्हें निलंबित कर दिया गया है

कर्मी पर योजनाओं की संचिका गुम करने व अमर्यादित व्यवहार के आरोप में कार्रवाई

बड़हिया. नगर परिषद बड़हिया के तत्कालीन प्रभारी प्रधान सहायक मृत्युंजय कुमार पर गंभीर आरोप लगने के बाद आखिरकार उन्हें निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई नगर परिषद की मुख्य पार्षद डेजी कुमारी की अनुशंसा और कार्यपालक पदाधिकारी के आदेश पर की गयी है. जानकारी के अनुसार, सभापति ने अपने पत्र के माध्यम से मृत्युंजय कुमार पर निविदित योजनाओं की संचिका (फाइल) गुम करने और कार्य के दौरान अमर्यादित व्यवहार करने की शिकायत दर्ज करायी थी. इन शिकायतों को गंभीर मानते हुए उनसे स्पष्टीकरण भी मांगा गया था, लेकिन मृत्युंजय कुमार के द्वारा दिया गया स्पष्टीकरण का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया. शिकायतों और असंतोषजनक स्पष्टीकरण के आलोक में सभापति की अनुशंसा पर नगर परिषद बड़हिया के कार्यपालक पदाधिकारी ने आदेश जारी कर मृत्युंजय कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >