हजारीबाग. खतियानी परिवार की बैठक पुराना समाहरणालय के पास अशोक राम की अध्यक्षता में हुई. कहा गया कि झारखंड में जितने भी नदी-नाला हों उन्हें स्थानीय लोगों को ही लीज पर दिया जाये, ताकि सरकार को भी रॉयल्टी मिले और गरीब गुरुबाें का मकान बनाने में आसानी हो. बालू का दर आसमान छू रहा है. इस कारण मिडिल क्लास के लोगों को घर बनाने में परेशानी हो रही है. गरीब लोगों को मुख्यमंत्री आवास व प्रधानमंत्री आवास के लिए बालू नहीं मिल पा रहा है. सरकार बालू के मुद्दे पर गंभीरता से सोचे. बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष बाबू भाई विद्रोही, मो हकीम, रामावतार भगत, प्रदीप कुमार मेहता, विजय मिश्रा, मो आशिक, मो मुस्तकीम, महेश विश्वकर्मा, मो फखरुद्दीन, शंभु ठाकुर, मो नसरुद्दीन, बोधी साव, सुरेश महतो, सुनीता कश्यप, राधा देवी, सीता देवी, बिंदु देवी, गोविंद गोप, अमर कुमार सहित अन्य मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
