सभी प्रखंडों में बनेगी जनता महादलित संघ की कमेटी

जनता महादलित संघ की एक अहम बैठक रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष विकास गौरव की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई.

जमुई. जनता महादलित संघ की एक अहम बैठक रविवार को संघ के जिलाध्यक्ष विकास गौरव की अध्यक्षता में उनके आवास पर हुई. बैठक में सभी नव मनोनीत प्रखंड प्रखंड अध्यक्ष को निर्देश दिया गया कि दस दिनों के भीतर अपनी प्रखंड कमेटी का गठन कर सूची जिला कमेटी को सौंपें. इस दौरान प्रधान जिला उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी रविराज कुमार ने बताया कि आगामी सात सितंबर को जिला कमेटी एवं प्रखंड अध्यक्षों की संयुक्त बैठक होगी. जिला संगठन मंत्री रितेश कुमार ने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों की आवाज को बुलंद करना है. वहीं जिला महासचिव अर्जुन रविदास ने स्पष्ट किया कि जनता महादलित संघ अपनी स्वतंत्र विचारधारा के साथ काम करता है. बैठक में जिला प्रधान महासचिव सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, जिला सचिव सकलदेव दास, खैरा प्रखंड अध्यक्ष तपस दास सहित अन्य पदाधिकारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >