:::::::::::: अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति की हत्या की

खूंटी. खूंटी थाना क्षेत्र के सिलादोन और बगीचा टोली के बीच खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान तारो सिलादोन के दबगाना गांव निवासी

खूंटी.

खूंटी थाना क्षेत्र के सिलादोन और बगीचा टोली के बीच खेत से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान तारो सिलादोन के दबगाना गांव निवासी भिन्सेंट नाग (40) के रूप में की गयी है. उसकी हत्या अज्ञात अपराधियों ने धारदार हथियार से वारकर की है. घटना रविवार की बतायी जा रही है. सोमवार को ग्रामीणों ने खेत में उसके शव होने की जानकारी परिजनों को दी. इसके बाद परिजन मौके पर जाकर शव को देखा. घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस शव को कब्जे में ली. इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया. इस संबंध में एसडीपीओ वरुण रजक ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जल्द ही हत्याकांड का खुलासा किया जायेगा. अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए जांच शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >