कृषि महाविद्यालय ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, 100 लोगों की हुई जांच

पोठिया प्रखंड के डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी ने गुरुवार को कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अंगीकृत गांव गनियाबाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया

पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के डॉ कलाम कृषि महाविद्यालय अर्राबाड़ी ने गुरुवार को कुपोषण उन्मूलन कार्यक्रम के तहत अंगीकृत गांव गनियाबाड़ी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया. इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आदिवासी समुदाय के लोगों को उनके गांव में ही उपचार के प्रति जागरूकता बढ़ाना है. सीएचसी पोठिया की चिकित्सकीय टीम के डॉ रवि कुमार रंजन व अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे. जिन्होंने ग्रामीणों की सामान्य स्वास्थ्य जांच की. शिविर के दौरान रक्त जांच, महिला एवं बाल स्वास्थ्य परामर्श, पोषण संबंधी सलाह तथा आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया. शिविर में लगभग 100 ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ उठाया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत लाभकारी बताया. इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के सत्यानारायण ने कहा कि महाविद्यालय केवल शैक्षणिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए भी प्रतिबद्ध है. इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है. महाविद्यालय के शिक्षक डॉ केविन क्रिस्टोफर, डॉ कृष्णा डीके, डॉ शफी अफरोज एवं डॉ आरती शर्मा ने शिविर के संचालन में सक्रिय योगदान दिया. महाविद्यालय प्रशासन ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक एवं स्वास्थ्य उन्मुख कार्यक्रमों के आयोजन का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >