हत्याकांड का फरार धर्मेंद्र पुलिस मुठभेड़ में घायल

हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा थाना क्षेत्र के मतनपुरा निवासी धर्मेंद्र राय शनिवार की रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चलायी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलायी .उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी.

प्रतिनिधि, भगवानपुर हाट. हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामलों में फरार चल रहा थाना क्षेत्र के मतनपुरा निवासी धर्मेंद्र राय शनिवार की रात एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया. इस दौरान उसने पुलिस पर गोली चलायी. पुलिस ने भी आत्मरक्षा में गोली चलायी .उसके दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी. पुलिस ने घायल को गिरफ्तार कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर लायी, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल में पुलिस अभिरक्षा में इलाजरत है. बताया जा रहा है कि जनवरी 2021 में कपड़ा व्यवसायी की हत्या मामले में धर्मेंद्र राय का नाम सामने आया था. तभी से वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. उसके खिलाफ भगवानपुर हाट थाने में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट, दंगा भड़काने सहित पांच मामले दर्ज हैं. इसमें कांड संख्या 152/18, 30/18, 14/21, 141/25 और 283/25 शामिल हैं. इसके अलावा अन्य थानों में दर्ज मामलों की भी पुलिस जांच कर रही है. पुलिस ने उसके पास से एक पिस्टल और एक कारतूस बरामद किया है. थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार सिंह ने बताया कि दबिश के दौरान वह पुलिस पर फायरिंग करने लगा, जिसपर आत्मरक्षा में पुलिस ने गोली चलाई और उसके पैर में एक गोली लग गयी. बताया कि वह अब तक किसी भी मामले में गिरफ्तार नहीं हुआ था. उसकी गिरफ्तारी से पुलिस ने राहत की सांस ली है. घर से कुछ दूरी पर हुई मुठभेड़ ग्रामीणों के अनुसार धर्मेंद्र के घर से कुछ दूरी पर सुनसान सड़क पर मुठभेड़ हुई. सुबह सड़क पर गिरे खून के धब्बे देखकर लोग सहम उठे. धर्मेंद्र के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं. बहन निशा कुमारी ने कहा कि पुलिस ने उसके भाई को देर रात 1:55 बजे पड़ोसी के घर से सोए हालत में उठाया और चार गाड़ियों से ले जाकर सुनसान जगह पर गोली मार दी. दिव्यांग पिता मदन राय ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उनके बेटे के साथ अन्याय किया है. उन्होंने कहा कि अगर वह फरार आरोपी था तो कानून के तहत कार्रवाई होनी चाहिए थी, न कि गोली मारने की. मां भगजोगनी देवी ने भी पुलिस पर झूठा आरोप लगाने की बात कही और कहा कि घर से उठकर करीब दो किलोमीटर की दूरी पर सुनसान जगह पर जान मारने के नियत से गोली मारी है. अस्पताल में उन्हें बेटे से मिलने तक नहीं दिया गया. परिजनों ने इस मामले की न्यायिक जांच और दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. घटना स्थल पर एफएसएल टीम पहुंच किया साक्ष्य इकट्ठा: घटना के सूचना मिलने के बाद विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मुठभेड़ स्थल पर पहुंच सड़क पर गिरे खून का नमूना इकट्ठा किया. इसके साथ अन्य लोगों से घटना के संबंध में जानकारी लेने के साथ साक्ष्य इकट्ठा कर जांच के लिए अपने साथ ले गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >