सभी बच्चों का सीएचसी में कराया गया इलाज, सभी की हालत बेहतर हलसी. प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ककरौड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को दवा खिलायी गयी. इस दौरान विद्यालय में दवा खाने से लगभग करीब 30 से 35 बच्चों ने पेट दर्द होने की बात कही. जिसके बाद आनन फानन में सभी बच्चों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया. जहां उपस्थित चिकित्सक डॉक्टर गौरव कुमार व डॉ नीरज कुमार चौरसिया के देखरेख में बीमार बच्चों का इलाज किया गया. इलाज के बाद सभी बच्चे सुरक्षित एवं सहज अनुभव कर रहे थे. आशा किरण कुमारी ने बताया कि पूरे भारत में 26, 27, 28 को विद्यालय के बच्चों को दवा खिलायी जानी है. जिसे लेकर प्राथमिक विद्यालय में गुरुवार को दवा खिलाने को लेकर काउंटर लगाया गया. सभी बच्चों को लंबाई एवं उम्र के अनुसार टेबलेट खिलायी जा रही थी. तभी एक बच्चे ने शिक्षक को बताया कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रही है. जिसके बाद इसकी सूचना हलसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी को दिया गया. तो आरबीएच, बीसीएम कमलेश कुमार ने पहुंचकर मामले देखा तो शिकायत करने वाले बच्चों कि संख्या भी बढ़ गयी. जिसे देखते हुए एम्बुलेंस के माध्यम से सभी बच्चों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया. जहां सभी के सुरक्षित एवं सहज महसूस करने के बाद एंबुलेंस से घर भेज दिया गया. वहीं बच्चों से बात करने पर बच्चों ने कहा कि स्कूल पहुंचने पर शिक्षक के द्वारा कहा गया कि सभी बच्चों बारी-बारी आकर दवा खाओ. तभी आशा किरण कुमारी, जीविका सीएम सविता कुमारी के द्वारा लंबाई एंव उम्र के अनुसार बच्चों को दवा खिलायी जा रही थी. दवा खाने के बाद अचानक से पेट में दर्द करने लगा एवं कुछ बच्चों को चक्कर आने लगा, तो सभी बच्चों को इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी लाया गया इसकी जानकारी मिलते ही हलसी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र राय सभी बच्चों के खैरियत देखने के लिए समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे. वहीं बच्चों का इलाज करने वाले चिकित्सक ने बताया कि फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत दवा खिलाने के बाद कुछ बच्चों के बीमार पड़ने की खबरें साइड इफेक्ट्स के कारण आती हैं. बीमार बच्चों की पहचान रोशनी कुमारी, अमृता कुमारी ,संध्या कुमारी, दीपाली कुमारी ,करीना कुमारी, सोनाक्षी कुमारी ,रामजन्म कुमार ,चंदन कुमार, आशीष कुमार ,दिव्या कुमारी ,सृष्टि कुमारी ,काजल कुमारी, राहुल कुमार, मंतोष कुमार एवं अन्य बच्चे शामिल थे.
फाइलेरिया के दवा खाने से बच्चों को हुआ पेट दर्द, हुआ उपचार
प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय ककरौड़ी में गुरुवार को राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों को दवा खिलायी गयी
