आपका जीवन आपके परिवार के लिए अनमोल

-24- प्रतिनिधि, अररिया अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा शुक्रवार की दोपहर साढ़े 03 बजे से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले के किक्रेट खिलाड़ियों द्वारा दो पहिया वाहन चालक

-24- प्रतिनिधि, अररिया अररिया जिला क्रिकेट संघ द्वारा शुक्रवार की दोपहर साढ़े 03 बजे से सड़क सुरक्षा अभियान के तहत जिले के किक्रेट खिलाड़ियों द्वारा दो पहिया वाहन चालक को जागरूक करने के लिए चांदनी चौक पर गुलाब का फूल देकर अभियान की शुरुआत की गयी. साथ ही लोगों से अपील की गई कि आप जब भी घर से दो पहिया वाहन से बाहर निकले तो हेलमेट जरूर पहनें. आपका जीवन आपके परिवार के लिए अनमोल है. अररिया जिला क्रिकेट संघ के खिलाड़ी रहे दिवगंत अमन सिंह राजपूत व अमन मिश्रा का विगत दिनों सड़क दुघर्टना में मौत हो गयी. उक्त दुर्घटना को देखकर अररिया जिला क्रिकेट संघ के सदस्यों ने आमजनों के बीच पहुंचकर उन्हें जागरूक करने के लिए पुष्पगुच्छ देकर यह अपील की है. मौके पर बिहार क्रिकेट संघ जिला प्रतिनिधि ओम प्रकाश जायसवाल, जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष प्रवीर कुमार विश्वास, उपाध्यक्ष चांद आजमी, सचिव सुनील कुमार, संयुक्त सचिव अनामी शंकर, कोषाध्यक्ष अमित सेनगुप्ता, वरीय सदस्य सत्येन नाथ शरण, परवेज आलम, दिलीप झा, रविशंकर दास, तनवीर आलम, खिलाड़ी उज्जवल कुमार, राजा बाबू, अशफाक, सरवन कुमार, आदित्य राज, नवनीत, किशलय, आदर्श सिन्हा व उत्तम कुमार सहित अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >