आज से हर रविवार थानावार करेंगे जनसुनवाई : एसडीपीओ

प्रतिनिधि, बनमनखी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार प्रत्येक रविवार आठ बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न तक थानावार बनमनखी थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे. रविवार को बनमनखी थाना परिसर

प्रतिनिधि, बनमनखी. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी हुलास कुमार प्रत्येक रविवार आठ बजे पूर्वाह्न से 11 बजे पूर्वाह्न तक थानावार बनमनखी थाना में जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित करेंगे. रविवार को बनमनखी थाना परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित होगा. जन सुनवाई कार्यक्रम में संबंधित थाना क्षेत्र के लोगों से केस से जुड़ी बात करेंगें. एसडीपीओ हुलास कुमार ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य है कि जिन लोगो को ऐसा लगता है कि थाना पर आवेदन दिया गया. लेकिन इस पर किसी प्रकार की कार्यवाही नही हुई या कार्यवाही से संतुष्ट नहीं हैं. तो वैसे आवेदन पर सुनवाई की जायेगी. अन्य किसी प्रकार की शिकायत या सुझाव हो तो उसे भी सुना जायेगा. रविवार को बनमनखी थाना परिसर में पांच मई को जानकी नगर थाना परिसर में और 12 मई को सरसी थाना परिसर में जन सुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा. फोटो परिचय:-27 पूर्णिया 9- एसडीपीओ हुलास कुमार

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >