प्रलोभन देकर यौन शोषण से युवती हुई गर्भवती, कराया गर्भपात, आरोपित गिरफ्तार

प्रलोभन देकर यौन शोषण से युवती हुई गर्भवती, कराया गर्भपात, आरोपित गिरफ्तार

अमदाबाद अमदाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में 19 वर्षीय युवती को रुपया का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण कर गर्भवती करने व दवा खिलाकर गर्भपात कराने का मामला सामने आया है. मामले को लेकर पीड़िता की मां ने बेलगच्छी गांव के 65 वर्षीय शेख जमातुल के विरुद्ध आवेदन देकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. युवती की मां ने अपने आवेदन में कहा है कि उसकी 19 वर्ष 10 माह की बेटी जो मंदबुद्धि है. उसे रुपया का प्रलोभन देकर बेलगच्छी गांव के शेख जमातुल कई माह से उसकी बेटी के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था. इस बीच उसकी बेटी गर्भवती हो गयी. शेख जमातुल ने उसकी बेटी को गर्भपात की दवा खिला दिया. जिससे 24 फरवरी को रात करीब आठ बजे उसकी बेटी का गर्भपात हो गया. थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि मामले को लेकर युवती का यौन शोषण एवं भ्रूण हत्या आदि आरोप के तहत प्राथमिकी दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित को रेकी कर बेलगच्छी गांव से गिरफ्तार कर लिया गया. जिसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >