प्रशिक्षण व परिभ्रमण के लिए रायपुर व नालंदा गया किसानों का दल

उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रशिक्षण और परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

खूंटी. जिला उद्यान कार्यालय द्वारा संचालित राष्ट्रीय बागवानी मिशन योजना के तहत उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी देने के उद्देश्य से गुरुवार को प्रशिक्षण और परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के तहत खूंटी जिले के विभिन्न प्रखंडों से चयनित 40 कृषकों को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा 40 कृषकों को हॉर्टिकल्चर कॉलेज नालंदा के लिए रवाना किया गया. समाहरणालय परिसर से उप समाहर्ता कोमल कुमारी और जिला उद्यान पदाधिकारी डॉ. महेश राम ने हरी झंडी दिखाकर कृषकों के दल को रवाना किया. इस अवसर पर उप समाहर्ता कोमल कुमारी ने कहा कि बदलते समय में पारंपरिक खेती के साथ आधुनिक एवं वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना आवश्यक हो गया है. प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान किसानों की आय बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा. उन्होंने कृषकों से आग्रह किया कि वे सीखकर लौटें और जिले में अन्य किसानों को भी नई तकनीकों से अवगत करायें. डॉ. महेश राम ने कहा कि राष्ट्रीय बागवानी मिशन का उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन की दिशा में प्रेरित करना है. मौके पर सीड एग्रोटेक मुकेश कुमार, उद्यान मित्र महानंद स्वासी, दिलीप कुमार सहित दर्जनों किसान मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN KUMAR

CHANDAN KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >