नवजात की मौत के बाद एएनएम और परिजनों में झड़प

नवजात की मौत के बाद एएनएम और परिजनों में झड़प

सौरबाजार . नवजात की मौत के बाद उनके परिजनों और अस्पताल में कार्यरत एएनएम में झड़प हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार रौताखेम पंचायत निवासी संजय यादव के अनुसार वे अपनी नाती का इलाज कराने सौरबाजार सामुदायिक अस्पताल पहुंचा. जहां चिकित्सकों और एएनएम की लापरवाही के कारण मेरे नाती की मौत हो गयी. वहीं अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों और एएनएम ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले हीं बच्चे की मौत हो चुकी थी. यहां जांच करने के बाद परिजनों को बता दिया गया कि बच्चे की मौत हो गयी है. जिसके बाद वे लोग आक्रोशित होकर एएनएम और चिकित्सकों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगे. जिसकी सूचना पुलिस को दी गयी है. सौरबाजार पुलिस घटना की सूचना पर अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Dipankar shriwastaw

दीपांकर श्रीवास्तव प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के सहरसा कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >