मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत 55 छात्र शैक्षणिक परिभ्रमण पर रवाना

कोसी बैराज जैसे महत्वपूर्ण स्थल के भ्रमण से छात्र-छात्राओं को जल संसाधन प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी मिलेगी.

जदिया स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय विशुनिया के 55 छात्र-छात्राओं का दल मंगलवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुआ. विद्यालय के प्रधानाध्यापक अजय कुमार ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया. इस शैक्षणिक यात्रा के दौरान छात्र-छात्राएं विष्णु मंदिर, कोसी बैराज सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का भ्रमण करेंगे. प्रधानाध्यापक श्री ठाकुर ने बताया कि इन स्थलों के अवलोकन से बच्चों को धार्मिक, ऐतिहासिक एवं भौगोलिक महत्व की जानकारी प्राप्त होगी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों को राज्य की सांस्कृतिक विरासत तथा विकास परियोजनाओं से परिचित कराना है. कोसी बैराज जैसे महत्वपूर्ण स्थल के भ्रमण से छात्र-छात्राओं को जल संसाधन प्रबंधन एवं बाढ़ नियंत्रण से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी भी मिलेगी. यात्रा से पूर्व बच्चों को अनुशासन बनाए रखने और शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने की हिदायत दी गई. विद्यालय प्रबंधन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. पूरे परिभ्रमण के दौरान शिक्षक जयकुमार यादव, शिवानंद मंडल, शिक्षिका ललन कुमारी एवं रूबी देवी बच्चों के साथ रहेंगे. इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष तारा देवी, सचिव बबली देवी तथा सेवानिवृत्त शिक्षक सह भूमि दाता जगदीश प्रसाद यादव भी उपस्थित थे. परिभ्रमण को लेकर छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला. सभी बच्चे खुशी-खुशी बस पर सवार होकर अपनी शैक्षणिक यात्रा पर रवाना हुए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >