3915 टन चावल अब तक नहीं हुआ जमा

खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के तहत जिले में धान खरीद और चावल आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जिले के 257 पैक्स द्वारा 13,662 किसानों से कुल 97,337 टन धान की खरीद की गई थी. नियमानुसार इसके बदले 66,758 टन चावल राज्य खाद्य निगम को लौटाया जाना था. 10 अगस्त तक केवल 62,699 टन चावल ही जमा कराया जा सका है.इस प्रकार अब भी 3915 टन चावल बकाया है.

सीवान. खरीफ विपणन मौसम 2024-25 के तहत जिले में धान खरीद और चावल आपूर्ति की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. जिले के 257 पैक्स द्वारा 13,662 किसानों से कुल 97,337 टन धान की खरीद की गई थी. नियमानुसार इसके बदले 66,758 टन चावल राज्य खाद्य निगम को लौटाया जाना था. 10 अगस्त तक केवल 62,699 टन चावल ही जमा कराया जा सका है.इस प्रकार अब भी 3915 टन चावल बकाया है. जिसे तय समय सीमा के भीतर 14 सितंबर तक हर हाल में गिराना अनिवार्य होगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी सौरव कुमार ने जानकारी दी कि सभी संबंधित क्रय केंद्रों को निर्देश दिया गया है कि वे शेष चावल की आपूर्ति तत्काल करें. इसके लिए प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारियों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गयी थी ताकि हर एक पैक्स से प्रगति की जानकारी लेकर समय पर लक्ष्य की पूर्ति सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन केंद्रों द्वारा अब तक चावल की आपूर्ति में लापरवाही बरती गई है. उनके विरुद्ध सरकार की ओर से कड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK MISHRA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >