जलालगढ़. जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग पूर्णिया की ओर से विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए गुरुवार को शिविर में कुल 171 लाभार्थी की जांच की गयी. जलालगढ़ पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मो तनवीर हैदर ने बताया कि मुख्यालय के आदर्श मध्य विद्यालय में शिविर लगायी गयी. कुल 171 लाभार्थी की जांच व रिपोर्ट जिला को भेज दी गयी है. इसमें 160 नये लाभार्थी की जांच हुई. वहीं 11 पुराने लाभार्थी की जांच की. इस दौरान हड्डी दिव्यांगता से जुड़े 113, ईएनटी 15 और मानसिक दिव्यांग 43 लाभार्थी की जांच हुई. वहीं ट्रायसाइकिल के लिए एक लाभार्थी भी पहुंचे. शिविर के दौरान बीडीओ ममता कुमारी ने सभी लाभार्थी को यूडीआईडी के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि क्षेत्र में कोई भी दिव्यांग इस आईडी के नहीं रहे. सभी की जांच हो .बताया कि यह विशेष शिविर प्रखंड क्षेत्र में लगाया गया. जिसकी जांच इसमें किसी कारण से नहीं हो सकी है वह पीएचसी के प्रभारी से संपर्क कर जिला में अवश्य कर लें. मौके पर आंख से संबंधित डॉक्टर नहीं होने के कारण दर्जनों लाभार्थी का आईडी जांच रिपोर्ट नहीं हुआ. पीएचसी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने बताया कि 15 से 20 दिनों में पीएचसी अंतर्गत आंख से संबंधित यूडीआईडी कैंप लगाया जायेगा. शिविर में हड्डी संबंधित लाभार्थी के जांच करने के लिए डा. सादिक आजम, ईएनटी के लिए डॉ मो तौसीफ अहमद, मानसिक दिव्यांगता के लिए डॉ मो तनवीर हैदर सहित बीएचएम उस्मान गणि, प्रधान लिपिक नवीन कुमार, शिवनारायण रजक, मो खालिद, आदि स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे.
विशिष्ट दिव्यांगता पहचान पत्र के लिए शिविर में 171 लाभार्थी की जांच
जलालगढ़
