किचन में इस्तेमाल होने वाले लकड़ी के चम्मच लगभग हर घर में जरूर होते हैं. लकड़ी के चम्मच का इस्तेमाल हम दाल, सब्जी, सूप या कई चीजें बनाने में करते हैं. ऐसे में लगातार इस्तेमाल करने की वजह से लकड़ी के चम्मच पर तेल, मसाले और खाने के दाग जमा होने लगते हैं, जिससे धीरे-धीरे इनमें बदबू भी आने लगती है. कई लोग लकड़ी के चम्मच को सिर्फ साबुन और पानी से धो देते हैं, जिससे ये अच्छे से साफ नहीं हो पाती हैं. इसलिए समय-समय पर इसे अच्छी तरह साफ करना बहुत जरूरी है. सही तरीके से सफाई करने से न सिर्फ चम्मच पर जमे जिद्दी दाग हटते हैं, बल्कि इनमें मौजूद बैक्टीरिया और बदबू भी दूर हो जाती है. अगर आप भी अपने किचन में रखें लकड़ी के चम्मच को अच्छी तरह साफ रखना चाहते हैं, तो इस आर्टिकल से साफ करने के तरीके जान सकते हैं. लकड़ी के चम्मच को साफ करने का हैक क्रिएटर श्रेया अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ohcheatday पर शेयर किया है. श्रेया अग्रवाल का तरीका अपनाकर आप मिनटों में घर पर लकड़ी के चम्मच को साफ कर सकते है.
लकड़ी के चम्मच साफ करने के लिए टिप्स
- सबसे पहले आप सारे लड़की के चम्मच को एक जगह जमा कर लें.
- अब आप लड़क के चम्मच (Wooden Spoon) को 10–20 मिनट के लिए उबलते पानी में भिगोकर रखें. इसके बाद आप इसे हल्के हाथ से साफ कर लें. इस तरीके से आप लकड़ी के चम्मच को अच्छे से साफ कर सकते हैं.
- इस टिप्स को अपनाकर आप आसानी से जिद्दी दाग, बैक्टीरिया और चम्मच में जमी बदबू को गहराई से साफ कर पाएंगे.
- जरूरी टिप्स: लकड़ी को खराब होने से बचाने के लिए आप इस स्टेप को लगभग महीने में एक बार ही फॉलो करें.
यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा
यह भी पढ़ें- Plastic Water Bottle Cleaning Tips: बोतल चमकेगा एकदम नया जैसा, करें इन आसान टिप्स को फॉलो
Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.
