Gud Ki Roti Recipe: सर्दियों में बच्चों के टिफिन में दें गुड़ की रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार ले जाने की करेंगे जिद

Gud Wali Roti Recipe: ठंड के मौसम में आप भी बच्चों के टिफिन में कुछ मीठा देने की सोच रहे हैं तो आप गुड़ की रोटी बनाकर दे सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि.

Gud Ki Roti Recipe: बच्चों को मीठा खाना पसंद होता है और अक्सर वे घर पर भी पैरेंटस से कुछ स्वीट रेसिपी बनाने की जिद करते हैं. ऐसे में आप बच्चों को गुड़ की रोटी बनाकर दे सकते हैं. सर्दियों में अक्सर सुबह के टाइम में उठने में देर हो जाती है और समझ नहीं आता है कि जल्दी से बच्चों के लिए टिफिन में क्या बनाया जाए तो आप गुड़ की रोटी को बना सकते हैं. आप इस रेसिपी को आसानी से बना सकते हैं और बच्चे के लंच बॉक्स में दे सकते हैं. टिफिन खोलते ही आपका बच्चा खुश हो जाएगा. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं गुड़ की रोटी को बनाने का आसान तरीका. 

गुड़ की रोटी बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 1 कप 
  • गुड़- आधा कप कद्दूकस किया हुआ 
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • सौंफ- आधा चम्मच 
  • इलायची पाउडर- 1 चम्मच 
  • घी- जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

गुड़ की रोटी को कैसे तैयार करें?

  • गुड़ की रोटी बनाने के लिए सबसे पहले आप एक बर्तन में गुड़ को लें. इसमें पानी डालें और गुड़ को पिघलने दें. थोड़ा ठंडा होने पर आप इसे आप छान लें. 
  • अब आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें सौंफ, इलायची पाउडर और 2 बड़े चम्मच घी को डाल दें. अब आप धीरे-धीरे गुड़ का घोल आटे में डालें और आटा गूंथ लें. इसे आप थोड़ी देर के लिए रख दें. 
  • अब आप एक तवा को गर्म करें. 
  • हाथों में तेल या घी लगा लें. आटा से थोड़ी बड़ी लोई को बनाएं और इसे हल्के हाथों से बेल लें. रोटी को ज्यादा पतला नहीं बेलना है. इसे आप तवा पर डाल दें. एक तरफ से ये पक जाए तो आप इसे पलट दें. अब घी लगाकर दोनों तरफ से सेंक लें. इस तरह से आप गुड़ की रोटी को तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

यह भी पढ़ें- Winter Special Mix Veg Pickle: ठंड के मौसम में जरूर बनाएं ये स्पेशल मिक्स वेज अचार, इसका तीखा-चटपटा स्वाद सबको आएगा पसंद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >