Winter Special Bathua Paneer Paratha: सब करेंगे तारीफ, जब सर्दियों में नाश्ते में बनाएंगे बथुआ पनीर पराठा

Winter Special Bathua Paneer Paratha: नाश्ते में बथुआ और पनीर से तैयार करें ये स्वादिष्ट पराठे. आइए इस आर्टिकल से जानते हैं बथुआ पनीर पराठा को बनाने की रेसिपी.

Winter Special Bathua Paneer Paratha: सर्दियों के मौसम में बथुआ आसानी से मिल जाता है और इससे कई तरह की रेसिपी भी घरों में तैयार की जाती है. आप भी ठंड के मौसम में बथुआ के पत्तों से नाश्ते में कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो बथुआ पनीर पराठा को ट्राई कर सकते हैं. यह पराठा उन लोगों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन है जो हरी सब्जियों से दूरी बनाए रखते हैं. इसका लाजवाब स्वाद हर किसी को पसंद आता है. आइए जानते हैं बथुआ पनीर पराठा बनाने का आसान तरीका. 

बथुआ पनीर पराठा बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • आटा- 2 कप 
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल या घी- जरूरत के अनुसार
  • पानी- जरूरत के अनुसार
  • बथुआ के पत्ते- 1 कप
  • प्याज- 1 (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)
  • अदरक- 1 छोटा चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)
  • जीरा- आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • पनीर- 1 कप (कद्दूकस किया हुआ)
  • धनिया पत्ती- 2 बड़े चम्मच (बारीक कटी हुई)

बथुआ पनीर पराठा को कैसे तैयार करें?

  • बथुआ पनीर पराठा बनाने के लिए सबसे पहले आप बथुआ के पत्तों को अच्छे से धो लें और इसे पानी में उबाल लें और ठंडा कर लें. इसे आप मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें. अब आप एक बर्तन में आटा को लें. इसमें आप नमक और 2 चम्मच तेल डालकर अच्छे से मिक्स करें. अब बथुआ के पेस्ट को डाल दें. आटा गूंथ लें और इसे ढककर 15 मिनट के लिए रख दें.
  • अब आप एक बर्तन में कद्दूकस किया हुआ पनीर को लें. इसमें जीरा, प्याज और अदरक को डाल दें. इसके बाद आप इसमें हरी मिर्च को भी डाल दें. अब आप इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और गरम मसाला डालकर सभी चीजों को मिला लें. फिर इसमें नमक को डालकर मिक्स करें. धनिया पत्ती को भी डाल दें. 
  • अब आटे की छोटी लोई बना लें. लोई को हल्का सा गोल बेल लें. बीच में आप एक बड़ा चम्मच पनीर के मिश्रण को रखें. किनारों को मोड़ते हुए बंद करें और हल्के हाथ से गोल बेल लें. 
  • पराठा को गर्म तवे पर डाल दें और दोनों तरफ से पका लें. जब ये अच्छे से पक जाए तब आप एक चम्मच घी को डाल दें और पराठे को अच्छे तरीके से दोनों तरफ सेंक लें. तैयार पराठे को प्लेट में निकाल लें और अपनी पसंदीदा सब्जी, रायता या चटनी के साथ सर्व करें.

यह भी पढ़ें- Mooli-Aloo Sabji Recipe: ठंड के दिनों में जरूर ट्राई करें मूली-आलू की सब्जी, झटपट करें तैयार

यह भी पढ़ें- Winter Special Gobhi Pakora Recipe: सर्दियों में दोस्तों के लिए स्नैक्स में बनाएं गोभी के पकौड़े, चटनी के साथ करें सर्व

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो. झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >