ठंड में बेजान चेहरे और ग्लो गायब होने से हैं परेशान? ये हैं 5 घरेलू नुस्खे मिनटों में लौटाएंगे आपकी चमक!

Winter Skin Care Tips: सर्दियों में चेहरे की चमक फीकी पड़ रही है? ठंड में स्किन डल और रूखी होने पर दूध और शहद, एलोवेरा जेल, बादाम तेल, मलाई और हल्दी जैसे आसान घरेलू उपाय अपनाएं. ये नुस्खे चेहरे में फिर से नमी, ग्लो और ब्राइटनेस लाने में मदद करते हैं.

Winter Skin Care Tips: सर्दियों का मौसम आते ही महिलाओं की त्वचा अपनी नमी खोने लगती है. जैसे जैसी ठंड बढ़ती है चेहरा में रूखापन आ जाता है चेहरा पहले जैसा चमकदार दिखाई नहीं देता. ठंडी हवा, कम पानी पीना और धूप की कमी चेहरे की चमक को फीका कर देती है. ऐसे में स्किन डल, रूखी और बेजान दिखने लगती है. लेकिन अच्छी बात यह है कि सर्दियों में खोया हुआ ग्लो वापस पाना मुश्किल नहीं है. कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर चेहरे पर नैचुरल चमक और नमी वापस लायी जा सकती है.

दूध और शहद फेसपैक

दूध त्वचा को पोषण देता है और शहद नैचुरल मॉइस्चराइजर का काम करता है. बस इन समस्याओं से राहत पाने के लिए आपको इसे इस्तेमाल का तरीका जानना होगा. इसके लिए एक चम्मच शहद में दो चम्मच कच्चा दूध मिलाना होगा. अब इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट लगाकर रखें फिर इसे सामान्य पानी से धो लें. इससे चेहरा मुलायम दिखेगा और तुरंत निखार आएगा.

Also Read: Multani Mitti for Face: 10 रुपये से भी कम में पाएं ग्लोइंग और पिंपल फ्री चेहरा, मुल्तानी मिटटी का ऐसे करें इस्तेमाल और देखें कमाल

एलोवेरा जेल ठंड के समय में सबसे सुरक्षित मॉइस्चराइजिंग केयर

एलोवेरा एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और ड्राई व डैमेज स्किन को रिपेयर करता है. इसके इस्तेमाल करने के लिए आपको एलोवेरा के अंदर वाले भाग को निकालकर रात को सोने से पहले चेहरे पर लगाना होगा. इसके रोजाना इस्तेमाल से स्किन सॉफ्ट और ग्लोइंग होती है.

मलाई और हल्दी का देसी नुस्खा भी कारगर

मलाई नमी को दूर करती है और हल्दी ग्लो बढ़ाने में सहायक मानी जाती है. इसके लिए आपको एक चम्मच मलाइ में चुटकीभर हल्दी लगाना होगा. फिर इसे 10 मिनट रखकर साफ करें. यह उपाय खासकर बहुत ड्राई स्किन वालों के लिए बेहतर है.

बादाम का तेल

बादाम तेल विटामिन E का रिच सोर्स है, जो स्किन को चमक देता है. बस आपको सोने से पहले 2 बूंद चेहरे पर हल्के हाथों से मसाज करना होगा. अगर आंख के नीचे डार्क सर्कल सर्कल आ गया है तो उसके लिए भी यह फायदेमंद है.

भाप लेना न भूलें

कई बार चेहरे में रूखापन या ग्लो कम होने के वजह स्किन पर डस्ट जमा होना बड़ा कारण होता है. क्योंकि स्किन पर पड़ने वाला डस्ट और ड्राईनेस दोनों जमा होती है जिससे पोर्स बंद हो जाते हैं. इसके लिए अगर आप सप्ताह में 2 बार 5 मिनट भाप लेकर बाद में हल्की क्रीम लगाएं तो यह चेहरे की डलनेस को कम करके स्किन में ब्राइटनेस लाता है.

कुछ जरूरी टिप्स

  • दिन में 5–6 बार पानी पिएं
  • रोज सुबह धूप में 10 मिनट बैठें
  • तली-भुनी चीजें कम करें
  • मूंग दाल, गाजर, चुकंदर डाइट में जोड़ें
  • ज्यादा गरम पानी से चेहरा न धोएं

Also Read: Winter Skin Care: ग्लिसरीन से पाएं सॉफ्ट और हाइड्रेटेड स्किन, जानें कैसे करें इस्तेमाल और क्या हैं फायदे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >