10 मिनट में बनाएं वायरल चटनी सैंडविच, हर बाइट में मिलेगा असली स्ट्रीट स्टाइल स्वाद

सिर्फ 10 मिनट में तैयार होने वाली यह स्ट्रीट स्टाइल वायरल चटनी सैंडविच रेसिपी स्वाद में बिल्कुल ठेले जैसी है. शाम की क्रेविंग या झटपट नाश्ते के लिए इसे एक बार बनाकर जरूर ट्राई करें.

Street Style Chutney Sandwich Recipe: शाम होते ही अगर आपको कुछ चटपटा, मसालेदार और झटपट तैयार होने वाला खाने का मन करता है, तो यकीन मानिए स्ट्रीट पर मिलने वाली चटनी सैंडविच आपकी क्रेविंग को तुरंत शांत कर सकती है. वही स्ट्रीट स्टाइल स्वाद अब आप घर पर सिर्फ 10 मिनट में आसानी से बना सकते हैं. सुबह के नाश्ते से लेकर शाम की हल्की भूख तक, यह रेसिपी एक बार जरूर ट्राई करें – स्वाद ऐसा कि बार-बार बनाने का मन करेगा.

स्ट्रीट स्टाइल चटनी सैंडविच बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 6 ब्रेड स्लाइस (सफेद या ब्राउन)
  • 2 उबले आलू (पतले स्लाइस)
  • 1 टमाटर (स्लाइस में कटा)
  • 1 खीरा (पतला कटा)
  • 1 छोटा प्याज (पतला कटा)
  • स्वादानुसार चाट मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • मक्खन आवश्यकतानुसार

हरी चटनी के लिए

  • 1 कप ताजा हरा धनिया
  • 8-10 पुदीना पत्ते
  • 1-2 हरी मिर्च
  • 1 छोटा टुकड़ा अदरक
  • 1 चम्मच नींबू रस
  • नमक स्वादानुसार

स्ट्रीट स्टाइल चटनी सैंडविच रेसिपी (Street Style Chutney Sandwich Recipe)

चटनी सैंडविच
  1. सबसे पहले धनिया, पुदीना, हरी मिर्च, अदरक, नींबू रस और नमक डालकर मिक्सर में बारीक पीस लें. आपकी तीखी-खट्टी हरी चटनी तैयार है.
  2. ब्रेड स्लाइस के किनारे चाहें तो काट लें.
  3. एक तरफ मक्खन और दूसरी तरफ हरी चटनी अच्छे से फैलाएं.
  4. अब आलू, टमाटर, खीरा और प्याज की स्लाइस सजाएं.
  5. ऊपर से चाट मसाला और हल्का नमक छिड़कें.
  6. दूसरी ब्रेड स्लाइस रखकर हल्का दबाएं और तिकोने आकार में काट लें.

अगर चाहें तो इसे सैंडविच टोस्टर में हल्का क्रिस्प भी कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: डिनर में मिनटों में बनाएं टेस्टी सोया पुलाव रेसिपी, स्वाद भी दमदार और सेहत भी भरपूर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >