Viral Video: इन आवारा कुत्तों को आजाद कर सही किया या गलत?

Viral Video: एक वीडियो इन दिनों काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक युवक ने कुछ आवारा कुत्तों को नगर निगम से आजाद करवा दिया है, ऐसे में आप इस वीडियो को देखकर ये सोचें कि ऐसा करना सही था या गलत?

Viral Video: आगरा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है. इसमें नगर निगम के डॉग कैचर स्क्वायड ने बड़ी मशक्कत से आवारा कुत्तों को पकड़ा लेकिन एक बाइक सवार ने उन्हें आजाद करा दिया. सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसकी वाहवाही कर रहे हैं तो कुछ नगर निगम की लापरवाही की खिल्ली उड़ा रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक डाले में कुछ आवारा कुत्तों को बाड़े में पकड़कर ले जाया जा रहा है. बाड़े की कुंडी बंद है और उस पर ऐहतियात के लिए ताला नहीं लगाया. इतने में पीछे से एक बाइक सवार आता है और कुंडी खोल देता है. इससे बाड़े का दरवाजा खुल जाता है और कुत्ते एक-एक कर चलती गाड़ी से छलांग लगाकर आजाद हो जाते हैं.

Also Read:Viral Video: नोएल रॉबिन्सन का अद्भुत डांस, ताजमहल के सामने जर्मन TikToker ने जीता भारतीयों का दिल

नगर निगम आवारा कुत्तों को दो वजहों से पकड़ता है. एक तो उनकी बढ़ती आबादी पर रोक लगाने के लिए उनकी नसबंदी करता है ताकि तादाद पर नियंत्रण लगे. दूसरा आम लोगों की सुरक्षा के लिए, क्योंकि हाल के दिनों में आवारा कुत्तों की राह चलते लोगों पर हमला करने की कई घटनाएं सामने आई हैं. कई बार छोटे बच्चों को नोचकर मार डालने की खबरें भी आई हैं. ऐसे में नगर निगम जिन इलाकों में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ रहा है, वहां डॉग स्क्वायड को भेजकर उन्हें पकड़वाता है और फिर डॉग हाउस में शिफ्ट कर देता है. डॉग हाउस में इन कुत्तों को रखा जाता है. उन्हें खाने-पीने के साथ डॉक्टरों की देख-रेख में रखा जाता है. उन्हें एंटी रैबीज इंजेक्शन लगाया जाता है ताकि अगर वह किसी आदमी को काटे तो बीमारी न फैले. हालांकि इन आवारा कुत्तों के साथ ऐसा नहीं हो पाएगा क्योंकि ये कुत्ते आजाद हो चुके हैं और नगर निगम को दोबारा इन्हें पकड़ने की मशक्कत करनी पड़ेगी.

Also Read: Viral Video: ट्रेन चालक ने इस तरह अपनी सूझबूझ से बचाई लोगों की जान, आप भी देखें वायरल वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >