Viral Video: किसी जानवर या कीड़े को नहीं खुद को निगल गया सांप, वीडियो देख सिर पकड़ लेंगे आप

Viral Video: हाल ही में एक वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर वायरल हुई है. इस वीडियो में आप एक सांप को खुद को निगलते हुए देख सकते हैं.

Viral Video: आये दिन सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म पर कई तरह के वीडियो शेयर होते रहते हैं. इनमें से कुछ वीडियो हमें हंसने पर मजबूर कर देते है तो वहीं, कुछ ऐसे वीडियो भी होते हैं जो हमें चीजों को दोबारा सोचने पर मजबूर कर देते हैं. हाल ही में ऐसी ही वीडियो सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर काफी तेजी से वायरल हो रही है. इस वीडियो को जब आप देखेंगे तो आपको काफी आश्चर्य होगा और आप अपना सिर भी पकड़ लेंगे. बता दें जिस वीडियो की हम बात कर रहे हैं उस वीडियो में एक सांप ने किसी अन्य जीव या फिर सांप को नहीं बल्कि खुद को ही निगल लिया. आखिर सांप के ऐसा करने के पीछे क्या कारण था? चलिए जानते हैं विस्तार से जानते हैं.

खुद को क्यों निगल गया सांप

जिस वायरल वीडियो की हम बात कर रहे हैं उसमें आप एक सांप को खुद को निगलते हुए देख सकते हैं. इस वीडियो को देखकर कई लोगों का माथा चकरा सकता है और यह सवाल भी उठ सकता है कि आखिर उसने ऐसा किया क्यों. जब वीडियो वायरल होने लगा तो लोगों ने अंदाजा लगाया कि यह सांप काफी लंबे समय से भूखा होगा और उसे खाने के लिए कुछ भी नहीं मिल रहा होगा. जब उसे कुछ खाने को कुछ नहीं मिला तो आखिर में उसने खुद को ही भूख के मारे खाना शुरू कर दिया. आप इस वीडियो में साफ़ तौर पर देख सकते हैं कि काफी देर तक भोजन नहीं मिलने की वजह से सांप परेशान है. आखिरकार जब वह भूख को बर्दाश्त नहीं कर पाया तो उसने खुद को ही धीरे-धीरे निगलना शुरू कर दिया.

Also Read: Vastu Tips: अगर घर पर दिख जाएं ये पक्षी तो खुद को समझें खुश किस्मत, जल्द शुरू होगा अच्छा समय

Also Read: Chanakya Niti: इन कामों को करने से पहले सब्र रखना जरूरी, हड़बड़ी की तो होगी गड़बड़ी

सोशल मीडिया पर मिली प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @R+roy technician पेज पर शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक लाखों लोगों ने देखा है और लाइक भी किया है. कई लोगों को इस वीडियो को देखकर इतना आश्चर्य हुआ कि उन्होंने कमेंट भी जमकर किये. एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि, ये तो वाकई में बेहद ही खतरनाक वीडियो है. वहीं, एक यूजर ने मजाक में मूड में लिखते हुए कहा कि, ये तो नोकिआ वाला सांप लग रहा है.

Also Read: Skin Care Tips: खूबसूरती की तारीफ करते नहीं थकेगी दुनिया, सोने से पहले चेहरे पर लगाएं ये चीजें

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >