Vastu Tips for Diwali: दिवाली से पहले इन चीजों को घर से बाहर न निकालना हो सकता है आपके लिए हानिकारक, समय रहते जान लेने में भलाई

Vastu Tips for Diwali: आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको दिवाली से पहले अपने घरों से बाहर निकाल देना चाहिए. अगर आप इन चीजों को समय रहते घर से बाहर नहीं निकालते हैं तो इसका काफी बुरा असर आपके जीवन पर पड़ सकता है.

Vastu Tips for Diwali: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. कहा जाता है अगर आप एक बेहतर और सुखद जीवन जीना चाहते हैं तो ऐसे में किसी भी कार्य को करने के दौरान या फिर करने से पहले वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन जरूर करना चाहिए. हमारे इसी वास्तु शास्त्र में दिवाली को लेकर भी कुछ नियम बताये गए हैं जिनमें से कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया गया है जिन्हें आपको दिवाली से पहले अपने घरों से बाहर निकाल दें चाहिए. मान्यताओं के अनुसार अगर आप दिवाली से पहले इन चीजों को घर से बाहर नहीं निकालते हैं तो इसका आपके जीवन पर काफी बुरा असर पड़ सकता है. तो चलिए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि आपके जीवन पर किसी भी तरह की निगेटिव एनर्जी का असर न पड़े.

घर में न रखें टूटे हुए शीशे की चीजें

वास्तु के जानकारों के अनुसार आपको घर पर कभी भी टूटी हुई कांच की चीजों को नहीं रखना चाहिए. ऐसे में अगर आपके घर पर कांच की चीजें हैं या फिर कांच के टुकड़े हैं तो आपको इन्हें घर से दिवाली से पहले बाहर निकाल देना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार घर पर इन चीजों को रखने से निगेटिव एनर्जी का पड़ाव बाद जाता है और साथ ही बने हुए काम भी बिगड़ने लगते हैं.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: क्यों आपको हर दिन जलाना चाहिए तुलसी के नीचे घी का दीया? जान लें 5 चमत्कारी फायदे

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: कहीं आप भी तो रात के समय इन 5 चीजों को नहीं रखते खुला? घर में आ सकती है दरिद्रता!

टूटी हुई मूर्तियों को निकालें घर से बाहर

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर भगवान की टूटी हुई मूर्तियों को कभी नहीं रखना चाहिए. अगर आपके घर के मंदिर में टूटी हुई मूर्तियां हैं तो आपको इन्हें दिवाली से पहले अपने घर से जरूर बाहर निकाल देना चाहिए.

बंद या फिर खराब पड़ी घड़ी

अक्सर ऐसा होता है कि हम घर पर पड़ी खराब घड़ी को किसी कोने में रख देते हैं यह सोचकर की बाद में इन्हें बाहर फेंक देंगे या फिर बनवा लेंगे. लेकिन, कई बार इन्हें हम घर से बाहर निकालना या फिर बनवाना भूल जाते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके घर पर भी ऐसी कोई घड़ी है तो आपको उसे दिवाली से पहले घर से बाहर निकाल देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >