Vastu Tips: आंगन और बालकनी में रखी ये 5 चीजें रोक रही हैं आपकी तरक्की! क्या आप भी कर रहे हैं इन्हें रखने की गलती

Vastu Tips: घर का आंगन और बालकनी केवल आराम या सजावट की जगह ही नहीं है, बल्कि यह पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश द्वार भी है. अगर इन जगहों पर गंदगी, कबाड़ या वास्तु दोष पैदा करने वाली चीजें रख दी जाती हैं तो तरक्की और सुख-समृद्धि में रुकावट आती है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा माना जाता है. कहा जाता है अगर किसी कार्य को करने के दौरान या फिर करने से पहले इसमें बताये गए नियमों का पालन सही से किया जाए तो हमारे जीवन पर इसका काफी पॉजिटिव असर पड़ता है. वहीं, जब हम इसमें बताये गए नियमों को नजरअंदाज करते हैं तो परिणाम भी उतने ही बुरे हो सकते हैं. हमारा वास्तु शास्त्र यह भी कहता है कि घर में मौजूद हर एक चीज पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करती है. खासकर आंगन और बालकनी, जो घर में एनर्जी के प्रवेश द्वार माने जाते हैं. लेकिन अक्सर लोग अनजाने में इन जगहों को स्टोर रूम बना देते हैं और वहां ऐसी चीजें रख देते हैं, जो परिवार की तरक्की में रुकावट डालती हैं. अगर आपके आंगन या बालकनी में भी ये गलत चीजें मौजूद हैं, तो यह आपके जीवन में पैसों, हेल्थ और रिलेशनशिप से जुड़ी प्रॉब्लम्स का कारण बन सकती हैं. तो चलिए इन चीजों के बारे में जानते हैं विस्तार से.

टूटा-फूटा सामान

अक्सर हम अपने घर के आंगन या फिर बालकनी में टूटे गमले, पुराना फर्नीचर या कबाड़ रख देते हैं. वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटा-फूटा सामान निगेटिव एनर्जी को अट्रैक्ट करता है. यह न केवल घर की सुंदरता खराब करता है बल्कि तरक्की के रास्ते में भी रुकावट डालता है.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर घर में दिखे ये संकेत तो समझें दरवाजे पर खड़ी है सुख-समृद्धि! जल्द मिलने वाली है खुशहाली और सफलता

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में रखी ये 5 चीजें चुपचाप कर रही हैं आपकी तिजोरी खाली, बन रही गरीबी और दरिद्रता का कारण

कांटेदार पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार पौधे घर की सुंदरता और वातावरण को ताजगी देते हैं, लेकिन आंगन या बालकनी में कांटेदार पौधों जैसे कैक्टस या बबूल रखना अशुभ माना जाता है. इन पौधों के कारण घर में झगड़े, स्ट्रेस और रिश्तों में कड़वाहट बढ़ सकती है. वास्तु के अनुसार बालकनी में हमेशा हरे-भरे और फूलों वाले पौधे लगाने चाहिए.

गंदगी और कचरा

कई बार हम घर की सफाई के दौरान बेकार क��� चीजें बालकनी में डालकर भूल जाते हैं. गंदगी और कचरे से निगेटिव एनर्जी पैदा होती है और यह लक्ष्मी माता के आगमन में रुकावट पैदा करती है. घर के आंगन और बालकनी को हमेशा साफ-सुथरा और सुलझा हुआ रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: पढाई में लगेगा बच्चे का मन और करियर को मिलेगी एक ऊंची उड़ान! वास्तु शास्त्र के ये उपाय हर माता-पिता के आएंगे काम

जूते-चप्पल का ढेर

वास्तु के जानकारों के अनुसार घर की बालकनी या आंगन में जूते-चप्पल का ढेर लगाना भी काफी ज्यादा अशुभ होता है. ऐसा करने से न केवल गंदगी फैलता है बल्कि वास्तु दोष भी बढ़ने लगते है. ऐसा न हो इसलिए जूते-चप्पल हमेशा व्यवस्थित रैक या बाहर निर्धारित जगह पर रखने चाहिए.

लोहे का कबाड़ या बेकार इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स

वास्तु शास्त्र के अनुसार पुराने पंखे, टूटे इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज या लोहे का कबाड़ अगर आंगन या बालकनी में रखा हो तो यह घर की तरक्की को रोकता है. वास्तु शास्त्र में मेटल से जुड़े कबाड़ को निगेटिव एनर्जी का स्रोत माना गया है जिस वजह से ऐसी चीजों को तुरंत घर से बाहर कर देना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Vastu Tips: लाख कोशिशों के बावजूद घर में खुशहाली नहीं आ रही? वास्तु से जुड़ी ये गलतियां हो सकती हैं जिम्मेदार

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >