Vastu Tips: भूलकर भी घर पर इन चीजों को कभी न रखें खाली, जीवन में दरिद्रता का होगा वास

Vastu Tips for Home: आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए. इन चीजों को खली रखने पर आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है.

Vastu Tips for Home: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा होता है कहा जाता है इसके अनुसार चलने वाले व्यक्ति को कभी भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है. वहीं, जो भी व्यक्ति वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का उल्लंघन करता है उसे एक कष्टदायी और दुखी जीवन जीना पड़ सकता है. आज की यह आर्टिकल उन लोगों के लिए काफी काम की होने वाली है जो चाहते हैं कि उनके घर पर वास्तु दोष न लगे. आज हम आपको वास्तु शास्त्र में बताई गयी कुछ ऐसी चीजों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं जिन्हें आपको भूलकर भी खाली नहीं छोड़ना चाहिए. अगर आप इन चीजों को खाली छोड़ते हैं तो आपको दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है.

अनाज का भंडार

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप चाहते हैं कि आपके घर और जीवन में दरिद्रता का वास न हो तो ऐसे में आपको कभी भी अपने घर में अनाज के भंडार को खाली नहीं छोड़ना चाहिए. कहा जाता है अगर आपके घर पर कोई भी अनाज खत्म हो गया है तो उसे तुरंत भर दें. ऐसा कर आप वास्तु दोषों से भी छुटकारा पा सकते हैं.

Also Read: Vastu Tips: मरते दम तक नहीं होगी पैसों की तंगी, कर्ज से भी मिलेगा छुटकारा

Also Read: Vastu Tips: घर में लगा आईना भी खराब कर सकता है आपकी किस्मत, जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

खाली बाल्टी

अगर आप दरिद्र्ता और वास्तु दोषों से दूर रहना चाहते हैं तो ऐसे में आपको कभी भी अपने बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली कर नहीं रखना चाहिए. अगर आप बाथरूम में बाल्टी को खाली रखते हैं तो ऐसे में वास्तु दोष लगने का खतरा बढ़ा हुआ रहता है. कहा जाता है अगर आप बाल्टी को भर कर नहीं रख रहे है तो उसे उल्टा करके रख दें.

पर्स को न रखें खाली

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको कभी भी अपने पर्स को खाली नहीं छोड़ना चाहिए. आप चाहें तो उसमें एक रुपये का सिक्का या फिर नोट रख लें. अगर आप अपने पर्स को खाली रखते हैं तो इससे धन की देवी मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती है.

Also Read: Vastu Tips: इस समय किया पैसों का लेन-देन तो हो सकता है नुकसान, जानें क्या है वास्तु शास्त्र का कहना

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >