Money Plant Vastu Tips: वास्तु दोष दूर करेगा मनी प्लांट, बस करें ये उपाय

Money Plant Vastu Tips: दुकान में मनी प्लांट की दिशा से जुड़े वास्तु दोष के निवारण के लिए मनी प्लांट वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना बेस्ट होता है, क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश की है.

Money Plant Vastu Tips: घर पर मनी प्लांट का पौधा कई लोग लगाते हैं. यह पौधा देखने में भी सुंदर लगता है और इसकी देखरेख में ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. वहीं माना जाता है कि, घर पर मनी प्लांट का पौधा लगाने से धनलाभ होता है, सुख-समृद्धि आती है और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.

ज्यादातर लोग अपने घर, ऑफिस और दुकान में मनी प्लांट का पौधा लगाते हैं. ऐसा माना जाता है कि इसे लगाने से बरकत होती है, लेकिन इसे लगाते वक्त आमतौर पर लोग जो बड़ी चूक कर देते हैं वह यह कि उन्हें यह ही नहीं मालूम होता है कि इसे किस दिशा में लगाना है. वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर आपने मनी प्लांट को गलत दिशा में रखा है तो आपको लाभ होने के बजाय नुकसान होने लगता है इससे आपके घर की आर्थिक स्थिति पर भी बुरा असर पड़ सकता है.

Also Read: Vastu Tips: अगर आपके घर में भी है पेट डॉग, तो वास्तु से जुड़े इन टिप्स पर जरूर करें गौर

जाने दूकान में मनी प्लांट किधर लगाएं

दुकान में मनी प्लांट की दिशा से जुड़े वास्तु दोष के निवारण के लिए मनी प्लांट वास्तुशास्त्र के अनुसार मनी प्लांट के पौधे को आग्नेय दिशा यानी दक्षिण पूर्व में ही रखना बेस्ट होता है, क्योंकि यह दिशा भगवान गणेश की है और इस दिशा के प्रतिनिधि शुक्र ग्रह है. यहां मनीप्लांट रखने से सुख-समृद्धि बढ़ाता है.

मनी प्लांट को किस दिशा में नहीं रखे

  • मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में ना रखें, इस दिशा में इसे रखने से आर्थिक नुकसान की संभावना बढ़ जाती है. इसके साथ ही रिश्तों पर भी निगेटिव असर पड़ता है मनी प्लांट जितना हरा-भरा होता है, उतना शुभ रहता है। इसके पत्तों का मुरझाना, पीला या सफेद हो जाना अशुभ माना जाता है. इसीलिए इसके खराब पत्ते परे से तुरंत हटा देना चाहिए.

  • मनी प्लांट एक बेल है, इसीलिए इसे ऊपर की ओर चढ़ाना चाहिए. जमीन पर फैला हुआ मनी प्लांट वास्तु दोष बढ़ता है.

  • मनी प्लांट के पौधे को कभी भी मुरझाने ना दें. रोजाना इसे पानी दें, क्योंकि पौधे का सूख जाना घर के लिए अच्छा नहीं होता है.

  • मनी प्लांट घर, ऑफिस या दुकान में भी रखा जा सकता है. मनी प्लांट को पानी में रखना ज्यादा अच्छा होता है. इसका पानी समय-समय पर बदलते रहना चाहिए.मनी प्लांट के बेलों के बड़े होने पर कई लोग उसे जमीन पर नहीं फैला देते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए इससे भी काफी नुकसान हो सकता है. हमेशा मनी प्लांट के बेलों को ऊपर की ओर लगाना चाहिए.

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा

ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ

8080426594/9545290847

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >