Vastu Tips for Wealth: इन जगहों पर पैसा रखने वाला हो जाता है कंगाल, रूठकर हमेशा के लिए चली जाती है मां लक्ष्मी

Vastu Tips: आज हम आपको घर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आपको भूलकर भी पैसे नहीं रखने चाहिए. जब आप इन जगहों पर पैसे रखते हैं तो आपसे रूठकर मां लक्ष्मी हमेशा के लिए दूर चली जाती है.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में पैसों या फिर धन को लेकर भी कई तरह के नियम बताये गए हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको घर की कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जहां पर आपको भूलकर भी पैसे नहीं रखने चाहिए. अगर आप इन जगहों पर पैसे रखते हैं तो मां लक्ष्मी आपसे हमेशा के लिए दूर चली जाती है और आपका जीवन कंगाली में बीतता है. तो चलिए इन जगहों के बारे में जानते हैं जहां पर आपको कभी भी पैसों को नहीं रखना चाहिए.

दक्षिण दिशा में न रखें पैसे

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गलती से भी अपनी घर की दक्षिण दिशा में पैसों को नहीं रखना चाहिए. इस दिशा को हमेशा से ही यमराज की दिशा माना गया है. जब आप इस दिशा में पैसों को रखना शुरू करते हैं तो ऐसे में आप कर्ज के नीचे दब जाते हैं और आपका जीवन दरिद्रता में बीतता है.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

तिजोरी रखते समय इस बात का रखें ख्याल

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको तिजोरी को कभी भी ऐसी जगह पर नहीं रखना चाहिए जहां पर अंधेरा हो. आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि जिस जगह पर आपने तिजोरी को रखा है वह जगह साफ हो और वहां पर रौशनी भी अच्छी खासी हो. अगर आप अंधेरे में तिजोरी रखते हैं तो आपके जीवन में निगेटिविटी बढ़ जाती है.

बाथरूम के आसपास न रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको गलती ही कभी तिजोरी को बाथरूम के आसपास वाली जगह पर नहीं रखना चाहिए. यह जगह गंदी भी होती है और यहां पर निगेटिविटी का भी वास होता है. जब आप इस जगह पर पैसे रखते हैं तो आपके हाथों में कभी भी पैसे टिकते नहीं हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: सुख-समृद्धि की जीवन में कभी नहीं होगी कमी, घर लेकर आएं इन जानवरों की मूर्ति

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >