Vastu Tips: सुख-समृद्धि की जीवन में कभी नहीं होगी कमी, घर लेकर आएं इन जानवरों की मूर्ति

Vastu Tips: अगर आप चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख और समृद्धि रहे तो ऐसे में आपको इन जानवरों की मूर्ति अपने घर पर लाकर रख देनी चाहिए. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र का महत्व हमारे जीवन में काफी ज्यादा बताया गया है. जब आप वास्तु शास्त्र में बताये गए नियमों का पालन सही तरीके से करते हैं तो ऐसे में इसके जो परिणाम होते हैं वे बेहद ही शुभ और समृद्ध होते हैं. वहीं, जब इन नियमों को नजरअंदाज किया जाता है तो इसके परिणाम भी नकारात्मक हो सकते हैं. हमारे वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे जानवरों की मूर्तियों का भी जिक्र किया गया है जिन्हें अगर आप अपने घर पर लाकर रख देते हैं तो आपको जीवन में कभी भी सुख और समृद्धि की कमी नहीं होती है. जब आप इन मूर्तियों को घर पर लाकर रखते हैं तो सभी तरह के वास्तु दोष भी दूर हो जाते हैं. चलिए इन मूर्तियों के बारे में जानते हैं.

कामधेनु गाय की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप अपने जीवन में सुख और समिद्धि चाहते हैं तो ऐसे में आपको घर पर कामधेनु गाय की मूर्ती को लाकर रख देना चाहिए. मान्यताओं के अनुसार इसमें सभी देवी और देवताओं का वास होता है. सुख और समृद्धि के लिए आपको अपने घर पर पीतल की कामधेनु गाय की मूर्ति को लाकर उत्तर-पूर्व दिशा में रख देना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: दूसरों की इन चीजों का इस्तेमाल करने वाला हो जाता है बर्बाद, कई तरह की मुसीबतों का टूट पड़ता है पहाड़

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: घर पर इन चीजों को खुला रखने वाला बनता है गरीबी और दरिद्रता का शिकार, समय रहते जरूर जान लें

हाथी की मूर्ति

वास्तु शास्त्र के अनुसार आपको अपने घर पर हाथी की मूर्ति जरूर लाकर रखनी चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में पैसों और वैभव का आना शुरू हो जाता है. जब आप घर पर हाथी की मूर्ति लाकर रखते हैं तो आपका जीवन खुशियों से भर जाता है.

घर पर रखें हंसों का जोड़ा

अगर आप अपनी शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली चाहते हैं तो ऐसे में आपको घर पर हंसों के जोड़े की मूर्ति लेकर रख देनी चाहिए. आप इन्हें अपने बेडरूम में रख सकते हैं. कमरे में रखी ये मूर्ति आपके रिश्ते में मिठास लेकर आते हैं.

ऊंट की मूर्ति रखना शुभ

अगर आप जीवन में सफलता पाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको अपने घर पर ऊंट की मूर्ति को लाकर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो आपके जीवन में सफलता के सभी रास्ते खुल जाते हैं.

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: अगर तुलसी के पौधे में दिख रहे ये संकेत तो हो जाएं सावधान, दुख और बर्बादी से पहले जरूर आते हैं नजर

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर बेस्ड है. प्रभात खबर किसी भी तरह से इनकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >