गर्मियों में बनाएं स्वादिष्ट सत्तू छाछ, जानें शेफ श्रेया अग्रवाल का तरीका

सत्तू से कई तरह की डिश बनाई जाती है. इससे आप पराठा, कचौड़ी या लिट्टी बना सकते हैं. अगर आप सत्तू का इस्तेमाल करके कुछ अलग बनाना चाहते हैं तो सत्तू छाछ को बना सकते हैं. आइए जानते ही इसे बनाने का तरीका.

गर्मियों के मौसम में बाहर जब चिलचिलाती धूप और गर्मी से हाल बेहाल हो और घर आकर एक गिलास ठंडी-ठंडी छाछ मिल जाए तो मजा आ जाता है. दही और कुछ मसालों से तैयार छाछ का स्वाद लाजवाब होता है. अगर आप सिंपल छाछ में नया ट्विस्ट देकर बनाना चाहते हैं तो सत्तू छाछ को ट्राई कर सकते हैं. सत्तू छाछ बनाना भी बेहद आसान है और यह कुछ ही मिनटों में तैयार हो जाता है. इसे घर पर बनाकर आप अपने परिवार को ठंडा-ठंडा सर्व कर सकते हैं और गर्मी से राहत पा सकते हैं. सत्तू छाछ की रेसिपी शेफ श्रेया अग्रवाल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @ohcheatday पर शेयर की है. 

सत्तू छाछ बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए? 

  • 1.5 कप ताजा दही
  • 3 कप ठंडा पानी
  • 3 बड़े चम्मच सत्तू
  • आधा छोटा चम्मच जीरा
  • 1 छोटी हरी मिर्च
  • 6-8 करी पत्ते
  • 3-4 बड़े चम्मच धनिया पत्ती (बारीक कटी हुई)
  • आधा इंच अदरक का टुकड़ा
  • नमक स्वादानुसार
  • 7-9 बर्फ के टुकड़े
  • जीरा पाउडर- जरूरत के अनुसार

सत्तू छाछ को कैसे तैयार करें?

  • सत्तू छाछ बनाने के लिए सबसे पहले मिक्सर जार में जीरा और हरी मिर्च को डाल दें. फिर करी पत्ते, धनिया पत्ती और अदरक डाल दें. इसे आप दरदरा पीस लें. 
  • अब आप इसमें दही, सत्तू और स्वादानुसार नमक डाल दें. थोड़ा पानी डालकर इसे कुछ सेकंड तक ब्लेंड कर लें जब तक मिश्रण स्मूद और हल्का झागदार न हो जाए. 
  • इसे आप एक बर्तन में निकाल लें. जरूरत के अनुसार थोड़ा और ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े डाल दें. 
  • गिलास में मिश्रण को डाल दें. ऊपर से आप भुना जीरा पाउडर और बारीक कटी हुई धनिया पत्ती डालकर सर्व करें.

यह भी पढ़ें: Sev Chaat Recipe: शाम की भूख का परफेक्ट इलाज, बिना गैस जलाए बनाएं सेव चाट 

यह भी पढ़ें: Bread Ki Barfi Recipe: जब मेहमान हो सामने और घर में ना हो मिठाई, तो बनाएं झटपट ब्रेड की बर्फी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >