Easy Indian Veg Recipe: रोजाना का खाना अगर एक जैसा और साधारण लगे, तो उसमें थोड़ा सा नया तड़का डालना बहुत जरूरी हो जाता है. अगर आप भी अपने घर के खाने को मजेदार और स्वादिष्ट बनाना चाहते हैं, तो कुछ आसान और झटपट बनने वाली रेसिपी आपकी मदद कर सकती हैं. इस आर्टिकल में हम आपको आलू बिरयानी, भरवां करेला, चटपटा मिक्स वेज और क्रीमी पालक जैसी टेस्टी रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिन्हें आप घर पर आसानी से बना सकते हैं. ये सभी डिश न सिर्फ स्वाद में लाजवाब हैं बल्कि रोज के खाने को खास भी बना देती हैं.
आलू बिरयानी
वेज बिरयानी खाने वाले लोग चावल, आलू, दही, प्याज, टमाटर, अदरक-लहसुन पेस्ट, बिरयानी मसाला, हरी मिर्च, धनिया-पुदीना को मिलाकर कुछ मजेदार बना सकते हैं. इसके लिए चावल को आधा उबाल लें. कढ़ाही में तेल डालकर प्याज सुनहरा करें.अदरक-लहसुन पेस्ट, टमाटर, दही और मसाले डालें. उबले आलू डालकर अच्छे से भूनें. अब परत लगाएं, चावल और आलू की लेयर. ढककर 10-15 मिनट दम दें. बस ऐसा करने से कुछ ही देर में तैयार हो जाएगी खुशबूदार और टेस्टी बिरयानी.
भरवां करेला
करेला, प्याज, सौंफ, धनिया पाउडर, अमचूर, हल्दी, लाल मिर्च को मिलाकर आप करेले से एक स्वादिष्ट बना सकते हैं. इसके लिए आप करेलों को छीलकर नमक लगाकर थोड़ी देर रखें. मसाले और प्याज भूनकर स्टफिंग तैयार करें. इसके बाद करेलों में मसाला भरें और हल्के तेल में धीमी आंच पर पकाएं. अब तैयार है कड़वाहट कम और स्वाद ज्यादा मिलेगा.
चटपटा मिक्स वेज
गाजर, बीन्स, मटर, शिमला मिर्च, टमाटर, प्याज, मसाले को मिलाकर आप घर पर चटपटा मिक्स वेज बना सकते हैं. इसके लिए पहले आप सब्जियों को हल्का उबाल लें. कढ़ाही में तेल डालकर प्याज-टमाटर भूनें. मसाले डालकर सब्जियां मिलाएं. 5-7 मिनट पकाएं. अब आपका हेल्दी और टेस्टी सब्जी तैयार है.
क्रीमी पालक
क्रीमी पालक बनाने के लिए आपको चाहिए पालक, क्रीम, लहसुन, प्याज, हरी मिर्च और नमक. अब पालक को उबालकर पीस लें. कढ़ाही में तेल डालकर लहसुन-प्याज भूनें. इसके बाद पालक प्यूरी डालें और क्रीम मिलाएं. 5 मिनट पकाएं. अब रेस्टोरेंट जैसा क्रीमी स्वाद घर पर तैयार है.
यह भी पढ़ें: बिना प्याज लहसुन के बनाएं कश्मीरी भदरवाह राजमा – स्वाद ऐसा कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे
यह भी पढ़ें: घर पर बनाएं शेफ रणवीर बरार की स्पेशल तरी वाला पनीर रेसिपी
