Tomato Paneer Soup: ठंडी मौसम में लें गरमा-गरम टमाटर पनीर सूप का मजा, जानें बनाने का तरीका

Tomato Paneer Soup: ठंड के मौसम में गरमा-गरम सूप पीने को मिल जाए तो मजा आ जाता है. ऐसे में आज हम आपको घर पर टमाटर पनीर सूप बनाने की विधि बताएंगे जिसे आप आसानी से बना सकते हैं.

Tomato Paneer Soup: सर्दियों की ठंडी शाम हो या हल्का और हेल्दी डिनर टमाटर पनीर सूप हर मौके के लिए परफेक्ट है. ये सूप न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि हेल्दी भी है. इसे आप बच्चों और बड़ों दोनों को बनाकर सर्व कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर टमाटर पनीर सूप बनाने की रेसिपी.  

टमाटर पनीर सूप बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • टमाटर – 4-5 
  • पनीर – 100 ग्राम (छोटे टुकड़ों में)
  • लहसुन – 2-3 कली (कुचली हुई)
  • अदरक – आधा टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • पनीर – 100 ग्राम (कटे हुए छोटे टुकड़े)
  • प्याज – 1 छोटा (बारीक कटा हुआ)
  • हरी मिर्च – 1 (कटी हुई)
  • तेल / मक्खन  1 चम्मच
  • पानी / वेजिटेबल स्टॉक – 3 कप
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर – आधा चम्मच 
  • क्रीम / दूध – 2-3 चम्मच (स्वाद के लिए)
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए

टमाटर पनीर सूप बनाने की विधि क्या है? (How To Make Tomato Paneer Soup At Home)

  • सबसे पहले आप टमाटर को अच्छे से धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. 
  • अब एक पैन में तेल या मक्खन गर्म करें. इसमें प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें. 
  • अब कटे हुए टमाटर डालें और 5 मिनट तक पकाएं जब तक टमाटर नरम न हो जाए. अब इसमें पानी या वेजिटेबल स्टॉक डालें और 10 मिनट तक धीमी आंच पर उबालें. 
  • अब तैयार हुए सूप को ब्लेंडर में डालकर पीस लें. पिसे हुए सूप को फिर से पैन में डालें. इसके बाद इसमें कटे हुए पनीर डालें और 2-3 मिनट तक उबालें. अब इस मिश्रण में नमक और काली मिर्च डालें. 
  • अगर पसंद हो तो 2-3 चम्मच क्रीम या दूध डालकर सूप का स्वाद बढ़ा सकते हैं. सूप को कटे हुए हरे धनिये से गार्निश करें और गरमा-गरम परोसें. 

यह भी पढ़ें: Palak Matar Soup: ठंड में शरीर को गर्म रखने के लिए बनाएं गरमा-गरम पालक मटर सूप 

यह भी पढ़ें: Lemon Coriander Vegetable Soup Recipe: घर पर आसानी से बनाएं फ्लेवरफुल लेमन कोरिएंडर वेजिटेबल सूप 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >