अदरक का इस्तेमाल खाना बनाने में बहुत आम है. चाय का मसाला बनाना हो या सब्जी का स्वाद बढ़ाना हो अदरक की जरूरत पड़ती है. अदरक से लड्डू भी बनाए जाते हैं. इसके अलावा, अदरक में औषधीय गुण भी पाए जाते हैं. सर्दी, खांसी या गले की खराश जैसी समस्याओं में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं. अदरक का काम किचन में हमेशा ही होता है. कुछ लोग तो अदरक के बजाय अदरक पाउडर का यूज करते हैं. आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर बाजार में मिलने वाले पैकेट बंद मसालों पर निर्भर हो जाते हैं. लेकिन कई बार इसमें मिलावट की संभावना रहती है. ऐसे में आप घर पर ही अदरक पाउडर को आसानी से तैयार कर सकते हैं और इसे स्टोर करना भी आसान होता है. घर पर आप भी अदरक पाउडर को तैयार करना चाहते हैं तो कंटेट क्रिएटर पूर्वी शाह के तरीके को जान लीजिए. इसकी रेसिपी इंस्टाग्राम अकाउंट @iampurvishah पर शेयर की गई है.
अदरक पाउडर बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- 1 किलो अदरक
अदरक पाउडर को कैसे तैयार करें?
- आप अदरक को अच्छे तरीके से धो लें जिससे कि ये साफ हो जाए.
- अब आप इसे छील लें और छोटे पतले टुकड़ों में काट लें. आप चाहें तो इसे धूप में भी सुखा सकते हैं.
- आप इसे ओवन में भी ड्राई कर सकते हैं. इसके लिए आप ओवन के तापमान को 160 डिग्री सेल्सियस पर रखें. इसे आप हर पांच मिनट में चेक करें जबतक अदरक के टुकड़े क्रिस्पी न हो जाएं.
- इसके बाद आप इसे मिक्सर जार में डालकर बारीक पीस लें. छलनी की मदद से आप इसे छान लें.
- पाउडर को आप कांच के जार में स्टोर करके रख लें. इस तरह से आप आसानी से ही घर पर अदरक पाउडर बना सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Hare Chane Ki Sabji: ठंड के मौसम में बनाएं गरमा-गरम हरे चने की सब्जी, रोटी और चावल के साथ लगेगा मजेदार
यह भी पढ़ें: Dahi Baingan Ki Recipe: घर पर बनाएं दही बैंगन की आसान रेसिपी, खाने वाले भी बोलेंगे कमाल का है स्वाद
