इडली-डोसा से हटकर बनाएं टेस्टी कॉर्न पोहा अप्पे

Corn Poha Appe: नाश्ते या टिफिन में पूरी, पराठा और चीला से कुछ अलग बनाना चाह रहे हैं, तो आप कॉर्न पोहा अप्पे तैयार कर सकते हैं. जानिए इस आर्टिकल में टेस्टी अप्पे बनाने की विधि.

Corn Poha Appe: अगर आप रोज के नाश्ते में कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो कॉर्न पोहा अप्पे बेस्ट है. पोहा और स्वीट कॉर्न का हल्का मीठा स्वाद मिलकर इसे बेहद लाजवाब बना देता है. ये रेसिपी कम समय में तैयार हो जाती है और इसे बनाने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है. सुबह के ब्रेकफास्ट, बच्चों के टिफिन या शाम के स्नैक्स के लिए ये रेसिपी सबसे मजेदार है. तो आइए जानते हैं इस आर्टिकल की मदद से घर पर कॉर्न पोहा अप्पे बनाने की विधि. 

कॉर्न पोहा अप्पे बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पोहा – 1 कप
  • उबला हुआ स्वीट कॉर्न – आधा कप 
  • सूजी – आधा कप
  • दही – आधा कप
  • प्याज – 1 बारीक कटा
  • हरी मिर्च – 1 बारीक कटी
  • अदरक – 1 छोटा चम्मच कद्दूकस
  • हरा धनिया – 2 चम्मच कटा हुआ
  • नमक – स्वादानुसार
  • हल्दी – आधा चम्मच
  • ईनो या बेकिंग सोडा – आधा चम्मच
  • तेल – अप्पे सेकने के लिए

यह भी पढ़ें: सर्दी के दिनों में बनाएं मूंग दाल पालक इडली

कॉर्न पोहा अप्पे कैसे तैयार करें?

  • कॉर्न पोहा अप्पे बनाने के लिए आप सबसे पहले पोहा को पानी से धोकर 5 मिनट के लिए रखें, फिर इसका पानी निचोड़ लें. 
  • अब एक बर्तन में पोहा, सूजी, दही और कॉर्न डालें. अब इसमें प्याज, हरी मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक और हरा धनिया मिलाएं. जरूरत हो तो आप थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसे 10–15 मिनट ढककर रख दें. तैयार हुए बैटर में ईनो या बेकिंग सोडा डालकर हल्का सा मिक्स करें.  
  • अब अप्पे पैन गरम करें और हर सांचे में थोड़ा सा तेल डालें. इसके बाद आप चम्मच की मदद से इसमें बैटर भरें. अब इसे ढककर धीमी आंच पर 3–4 मिनट पकाएं. थोड़ी देर के बाद फिर पलटकर दूसरी तरफ भी सुनहरा होने तक सेक लें. तैयार हुए गरमा-गरम कॉर्न पोहा अप्पे को हरी चटनी, टमाटर सॉस या नारियल चटनी के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Moong Palak Appe: ब्रेकफास्ट के लिए आसानी से तैयार करें मूंग पालक अप्पे, नोट करें स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >