शाम में बनाएं क्रिस्पी और टेस्टी हरे प्याज-पालक के पकौड़े

इवनिंग स्नैक्स की क्रेविंग हर किसी को होती हैं. शाम के समय के लिए आप इस आर्टिकल की मदद से हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने के बारे में जान सकते हैं.

शाम के वक्त हर किसी को स्नैक्स में कुछ न कुछ खाने का मन करता है. अगर आप भी उन्हीं में से एक है जो चाय के साथ पकौड़े खाना पसंद करते हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए है. आज हम आपको हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं जिसे आप घर पर बेहद आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं. ये क्रिस्पी पकौड़े आप हर किसी को स्नैक्स में परोस सकते हैं. 

हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?

  • पालक – 1 कप (बारीक कटी हुई)
  • हरे प्याज का पत्ता – 1 कप (बारीक कटा हुआ)
  • बेसन – 1 कप
  • लाल मिर्च पाउडर  – आधा छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर  – आधा छोटा चम्मच
  • गरम मसाला  – आधा छोटा चम्मच
  • नमक – स्वादानुसार
  • पानी – आवश्यकतानुसार
  • चावल का आटा – 2 चम्मच (क्रिस्पी बनाने के लिए)
  • अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी हुई)
  • अजवाइन – आधा छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर – आधा छोटा चम्मच
  • तेल – तलने के लिए

हरे प्याज-पालक के पकौड़े बनाने की विधि क्या है?

  • सबसे पहले आप एक बड़े बर्तन में पालक और कटे हुए हरे प्याज डालें. अब आप इसमें बेसन, चावल का आटा और सभी मसाले डालकर हल्का मिक्स करें. 
  • इसमें आप अदरक-लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च मिलाएं. अब इस मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा घोल तैयार करें. ध्यान रखें कि घोल न ज्यादा पतला हो, न ज्यादा गाढ़ा हो. 
  • एक कड़ाही में तेल गर्म करें, तेल गर्म हो जाने के बाद आप पकौड़े का घोल चम्मच या हाथ की मदद से छोटे छोटे पकौड़े की शेप में डालें. इसे धीमी आंच पर सुनहरा और क्रिस्पी होने तक फ्राई करें. तैयार हुए पकौड़े को आप टिशू पेपर पर निकाल लें जिससे तेल अलग हो जाए. 
  • इसी तरह आप हरे प्याज-पालक पकौड़े तैयार कर सकते हैं. इसे हरी चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

यह भी पढ़ें: Sabudana Puri Recipe: साबूदाना और आलू से बनाएं फूली-फूली पूरियां, हर खास मौके पर मिलेगा स्वाद का मजा 

यह भी पढ़ें: Aloo-Palak Puri: घर में ऐसे बनाएं फूली-फूली आलू-पालक पूरी, सब खाएंगे बड़े चाव से 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक साल से प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >