अमरूद से बनाएं स्पाइसी चटनी, ऐसे करें तैयार

Spicy Amrood Ki Chutney: चटनी खाने के शौकीन हैं, तो आप एक बार जरूर घर पर ट्राई करें अमरूद से बनी ये स्पाइसी चटनी. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने की रेसिपी.

Spicy Amrood Ki Chutney: अमरूद एक ऐसा फल है जिसे हम अक्सर काटकर नमक लगाकर या चाट बनाकर खाना पसंद करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे एक लाजवाब और स्पाइसी चटनी भी तैयार की जा सकती है? अगर आप भी अपने खाने में कुछ नया और चटपटा जोड़ना चाहते हैं, तो अमरूद की ये स्पाइसी चटनी को बनाकर ट्राई कर सकते हैं. इस आर्टिकल में आप अमरूद की चटनी बनाने का आसान तरीका जान सकते हैं, जिसकी रेसिपी क्रिएटर शिखा शारदा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट @theexcitedcookandtraveller पर शेयर की है. 

स्पाइसी अमरूद की चटनी बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए?

  • 1 अमरूद
  • एक चौथाई छोटी चम्मच सरसों का तेल
  • आधा कप हरा धनिया
  • 2–3 हरी मिर्च (मोटा कटा हुआ)
  • आधा इंच अदरक (कटा हुआ)
  • एक चौथाई छोटी चम्मच हींग
  • आधा छोटा चम्मच काला नमक
  • आधा छोटा चम्मच साधारण नमक
  • आधा छोटा चम्मच जीरा पाउडर
  • आधा छोटा चम्मच अमचूर पाउडर
  • गुड़ का छोटा टुकड़ा
  • 1 नींबू का रस
  • जरूरत अनुसार ठंडा पानी

स्पाइसी अमरूद की चटनी बनाने का तरीका क्या है?

  • सबसे पहले अमरूद को अच्छी तरह धो लें और इस पर हल्का सा सरसों का तेल लगाएं. 
  • अब अमरूद को सीधे गैस की आंच एक छलनी में रखकर चारों तरफ से अच्छी तरह पका लें. 
  • अमरूद भुन जाने के बाद इसे ठंडा करके इसका छिलका हटा लें और इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें. अब मिक्सर जार में अमरूद और थोड़ा पानी डालकर बारीक पीस लें. इसके बाद आप इसमें हरा धनिया, अदरक, हरी मिर्च, सभी मसाले और थोड़ा फ्लेवर के लिए गुड़-नींबू का रस डालें. 
  • अब इसमें फिर से आप थोड़ा पानी डालकर अच्छे से पीस लें. इस तरह आप स्पाइसी अमरूद की चटनी तैयार कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Chana Dal-Pyaz Chilla: ब्रेकफास्ट में दें नया ट्विस्ट, ढोकला और वड़ा नहीं, बनाएं चना दाल-प्याज चीला 

यह भी पढ़ें: Lauki-Suji Chilla Recipe: सुबह की टेंशन खत्म, आज ही ट्राई करें झटपट बनने वाली लौकी-सूजी चीला की रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >