चावल से करें स्किन करें, क्रिएटर मानसी शर्मा ने बताया तरीका

Skin Care With Rice: आप भी घर पर रखें चावल का इस्तेमाल करके स्किन केयर कर सकते हैं. आइए बताते हैं आपको इसे बनाने और यूज करने का तरीका.

Skin Care With Rice: चेहरे को सुंदर, साफ और ग्लोइंग बनाए रखने लिए कई लोग घर पर ही स्किन केयर करना पसंद करते हैं. बेसन, आटा और भी कई चीजों का इस्तेमाल चेहरे के लिए किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि चावल केवल खाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन केयर में भी बेहद फायदेमंद है? चावल से फेस मास्क, स्क्रब और स्किन टोनर तैयार किया जा सकता है, जो त्वचा को सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है. इस आर्टिकल में हम आपको कंटेंट क्रिएटर मानसी शर्मा के इंस्टाग्राम अकाउंट @healthy_tipswithme में बताए गए चावल से स्किन केयर करने का तरीका बताएंगे, जिन्हें फॉलो करके आप भी अपनी त्वचा को नेचुरल तरीके से चमकदार बना सकते हैं. 

चावल से स्किन केयर कैसे करें?

  • सबसे पहले आप चावल को अच्छे से धो लें. अब इसमें पानी डालकर 2 से 3 घंटे के लिए छोड़ दें. 
  • अब आप एक कटोरी में 2 चम्मच मार्केट में मिलने वाला एलोवेरा जेल लें. फिर इसमें नारियल तेल और ग्लिसरिन डालें. 
  • इसके बाद आप भिगोया हुआ चावल का पानी 2 से 3 चम्मच इस मिश्रण में डालकर अच्छे से मिलाएं. 
  • अब आप इस मिश्रण को रोज रात सोने से पहले आपने चेहरे पर लगाएं. सुबह आपको इससे चमकती हुई स्किन मिलेगी.

यह भी पढ़ें: अब घर पर करें वैक्सिंग, बनाएं क्रिएटर मानसी शर्मा का बताया होममेड वैक्स 

यह भी पढ़ें- 7 दिन में चमकाएं पूरी बॉडी, फॉलो करें मानसी शर्मा का पॉलिशिंग पैक

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी घरेलू नुस्खों और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. यह किसी भी तरह से चिकित्सा सलाह (Medical Advice) का विकल्प नहीं है. बालों या त्वचा से जुड़ी किसी भी समस्या के लिए विशेषज्ञ डॉक्टर या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह अवश्य लें. किसी भी घरेलू नुस्खे को अपनाने से पहले अपनी सुविधा और एलर्जी की स्थिति को ध्यान में रखें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक वर्ष से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह झारखंड बीट पर काम कर रही हैं, जहां वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल बीट पर काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने हेल्थ, रेसिपी, मेहंदी डिजाइन और फैशन से जुड़ी खबरों पर काम किया. इसके अलावा, उन्होंने नेशनल प्रिंटर और लोकल चैनलों में भी काम किया है. उन्होंने ग्रेजुएशन की पढ़ाई डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से और मास्टर की पढ़ाई एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड से पूरी की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >