Sitafal Rabdi Recipe: घर पर बनाएं स्वादिष्ट सीताफल रबड़ी, मुंह में घुल जाएगा स्वाद

Sitafal Rabdi Recipe: अगर आप मीठा के शौकीन हैं तो एक बार सीताफल रबड़ी जरूर बनाकर ट्राई करें. इसका स्वाद इसका जबरदस्त है कि उंगलियां चाटते रह जाएंगे.

Sitafal Rabdi Recipe: रबड़ी तो आपने बहुत खाया होगा लेकिन क्या कभी सीताफल रबड़ी का स्वाद चखा है? इस रबड़ी का स्वाद बहुत ही मजेदार होता है. इसे आप घर में बनाकर मेहमानों को भी खिला सकते हैं. इस रबड़ी को आप जल्दबाजी में बनाकर सभी का मुंह मीठा कर सकते हैं. बच्चों को तो यह रबड़ी खूब पसंद आएगी. आप भी इसे खाने के बाद उंगलियां चाटते रह जाएंगे. आइए आज आपको इसे बनाने की बहुत ही सिंपल रेसिपी बताते हैं, ताकि आप इसे फटाफट बनाकर सर्व कर दें.

सीताफल रबड़ी बनाने की सामग्री

  • गाढ़ा दूध – 1 लीटर
  • सीताफल का प्यूरी – 1-2 कप
  • इलायची पाउडर – 1 चुटकी
  • कटे हुए बादाम और सूखे मेवे – इच्छानुसार
  • शक्कर – 1 कप

यह भी पढ़ें: Coconut Rabri Recipe: डेजर्ट में चाहिए कुछ टेस्टी और यूनिक, तो ट्राई करें स्वादिष्ट कोकोनट रबड़ी

सीताफल रबड़ी बनाने की विधि

  • सीताफल रबड़ी बनाने के लिए सबसे पहले सीताफल की बीज को निकल कर सारा गूदा अलग कर लें.
  • अब इसे आप फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें.
  • इसके बाद आप दूध में शक्कर और केसर मिलाकर गाढ़ा होने के लिए गैस पर चढ़ा दें.
  • इसके अच्छी तरह उबल जाने पर आंच धीमी कर दें और लगातार चलाते हुए इसे 15-20 मिनट पकाएं.
  • अब आप दूध को पूरी तरह ठंडा होने के बाद सीताफल का गूदा मिला दें.
  • फिर इसमें इलायची पाउडर मिलाकर फ्रिज में पूरी तरह से ठंडा होने दें.
  • अब इसे कटे हुए सूखे मेवों से सजाकर सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >