Kadhi Chaawal Recipe: सिंपल से लंच को बनाएं बच्चों का फेवरेट, यहां जानें कढ़ी चावल बनाने का आसान तरीका

Kadhi Chaawal Recipe: कढ़ी चावल एक ऐसा व्यंजन है जिसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं. चाहे त्योहार हो या सामान्य दिन, इसका स्वाद हर मौके पर लोगों को पसंद आता है.

Kadhi Chaawal Recipe: भारतीय रसोई की बात हो और कढ़ी चावल का नाम न आए ऐसा हो ही नहीं सकता. यह एक ऐसी रेसिपी है जिसे उत्तर भारत से लेकर पश्चिम भारत तक के लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं और पूरा स्वाद लेकर खाते हैं. खट्टी-मीठी कढ़ी और सादे गरमागरम चावल का मेल न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि पेट के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. कढ़ी का स्वाद उसमें डाले जाने वाले बेसन, दही और खास तड़के से आता है. यह हल्का, आसानी से पचने वाला और हैल्दी डिश है जो गर्मियों में खास तौर पर पसंद किया जाता है. यह एक ऐसी डिश है जिसे घर पर तैयार कर आप सिंपल से लंच को सभी का फेवरेट बना सकते हैं. तो चलिए घर पर इसे तैयार करने का सबसे आसान तरीका जानते हैं.

कढ़ी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • दही– 1 कप खट्टा हो तो बेहतर
  • बेसन– 3 बड़े चम्मच
  • हल्दी– आधा छोटा चम्मच
  • नमक– स्वादानुसार
  • पानी– 2-3 कप
  • हींग– एक चुटकी
  • मेथी दाना– आधा छोटा चम्मच
  • राई– आधा छोटा चम्मच
  • करी पत्ता– 6-7 पत्तियां
  • सूखी लाल मिर्च– 2
  • हरी मिर्च– 1 बारीक कटी हुई
  • तेल या घी– 2 बड़े चम्मच

ये भी पढ़ें: Kathal Kebab Curry: कभी नहीं खायी होगी कटहल की इससे ज्यादा स्वादिष्ट सब्जी, जानें घर पर बनाने का तरीका

ये भी पढ़ें: Tawa Idli Recipe: सिर्फ बच्चों के ही नहीं बल्कि बड़ों के दिलों पर भी राज करेगी ये अनोखी डिश, जानें बनाने का आसान तरीका

कढ़ी तैयार करने का तरीका

  • एक बर्तन में दही और बेसन डालकर अच्छे से फेंट लें ताकि गांठ न रहें.
  • इसमें हल्दी, नमक और पानी मिलाकर पतला घोल तैयार कर लें.
  • अब एक पैन में तेल या घी गर्म करें. उसमें राई, मेथी दाना, हींग, करी पत्ता, सूखी लाल मिर्च और हरी मिर्च डालें. मसाले चटकने के बाद तैयार किया हुआ दही-बेसन का मिश्रण डालें.
  • अब इसे धीमी आंच पर करीब 15–20 मिनट तक पकने दें और बीच-बीच में चलाते रहें ताकि कढ़ी तले में न लगे.
  • जब कढ़ी गाढ़ी हो जाए और ऊपर से झाग हट जाए, तो समझिए आपकी खट्टी कढ़ी तैयार है.

चावल बनाने का तरीका

सबसे पहले 1 कप बासमती चावल को धोकर 2 कप पानी में पकाएं. अब आपको इसमें स्वादानुसार नमक डाल देना है और ढककर इसे पकाना है. जब चावल पूरी तरह से पक जाए और सॉफ्ट हो जाए तो उसे चूल्हे से उतार लें.

ये भी पढ़ें: Cheesy Aaloo Paratha: बिना ज्यादा मेहनत बच्चों के लिए घर पर ही बनाएं चीजी आलू पराठा, यहां जानें सबसे आसान रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Saurabh poddar

सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन टॉपिक्स पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की हिंदी में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और SEO-फ्रेंडली होते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >