साड़ी पहनने के आसान और स्टाइलिश तरीके, पाएं सादा, सुंदर और प्रोफेशनल लुक

Saree Draping Styles: साड़ी भारतीय परंपरा का खूबसूरत प्रतीक है, जो शालीनता और आत्मविश्वास को दर्शाती है. सही ड्रेपिंग स्टाइल, हल्के फैब्रिक और स्मार्ट पिनिंग तकनीक के साथ महिलाएं घर पर भी साड़ी को आरामदायक और स्टाइलिश अंदाज में पहन सकती हैं. इस आर्टिकल में जानिए क्लासिक से लेकर मॉडर्न ऑफिस लुक तक के आसान और प्रोफेशनल ड्रेपिंग स्टाइल.

Saree Draping Styles: भारतीय परंपरा में साड़ी सिर्फ एक परिधान नहीं, बल्कि शालीनता, आत्मविश्वास और सौंदर्य का प्रतीक मानी जाती है. आज के समय में महिलाएं न केवल त्योहारों या खास मौकों पर, बल्कि घर पर भी साड़ी पहनकर खुद को सुसज्जित और आत्मनिर्भर महसूस कर सकती हैं. हल्के और आरामदायक फैब्रिक चुनकर तथा सेफ्टी पिन का सही उपयोग करके साड़ी को पूरे दिन आसानी से संभाला जा सकता है. इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि महिलाएं घर पर किन तरीकों से आसानी और आत्मविश्वास के साथ साड़ी पहन सकती हैं, ताकि उनका लुक सादा, सुंदर और आकर्षक लगे. 

 क्लासिक और प्रोफेशनल लुक

यह सबसे पॉपुलर और आसान ड्रेपिंग स्टाइल है. इसमें सामने प्लेट्स बनाकर पल्लू को कंधे पर पिन किया जाता है. यह सदी सादा और फॉर्मल लुक देता है, यह पूरे दिन मैनेज करने में सही रहता है. कॉटन, लिनन और जॉर्जेट साड़ी पर बेहतरीन लगता है.

क्लासिक और प्रोफेशनल लुक (image: ai gerated)

 ट्रेडिशनल टच के साथ एलिगेंस

इस स्टाइल में पल्लू आगे की ओर लाया जाता है. यह खासतौर पर बॉर्डर वाली साड़ियों में बहुत अच्छा लगता है. यह साड़ी सादगी के साथ ग्रेसफुल अपील और ऑफिस मीटिंग या फॉर्मल इवेंट के लिए उपयुक्त, पिन लगाने से यह स्टाइल काफी सुरक्षित रहता है.

ट्रेडिशनल टच के साथ एलिगेंस (image: ai generated)

सिंपल लेकिन स्टाइलिश

इस ड्रेप में प्लेट्स कम होती हैं और पल्लू को चौड़ा रखकर कंधे पर डाला जाता है. यह डिजाइन कॉटन साड़ियों में शानदार दिखता है, गर्मियों के लिए आरामदायक और परंपरागत लुक के साथ प्रोफेशनल फील देता है.

बंगाली ड्रेप साड़ी (image: ai generated)

स्लीक और मॉडर्न

इसमें पल्लू को अच्छे से प्लेट करके कंधे पर फिक्स किया जाता है. यह बेहद सलीका और क्लीन लुक ज्यादा देता है. साथ ही मूवमेंट में भी साड़ी संभली रहती है, यह कॉर्पोरेट ऑफिस के लिए परफेक्ट होता है.

प्लीटेड ड्रेप साड़ी (image: ai generated)

मॉडर्न ऑफिस लुक

इस स्टाइल में साड़ी को पैंट या लेगिंग के साथ ड्रेप किया जाता है. यह फ्यूजन और ट्रेंडी अपील, लंबे ऑफिस आवर में आरामदायकहोता है साथ ही प्रेजेंटेशन या क्रिएटिव वर्कस्पेस के लिए उपयुक्तहोता है.

पेंट स्टाइल साड़ी (image: ai generated)

यह भी पढ़ें: Engagement Outfit Ideas: सगाई पर पाएं रॉयल और ग्लैमरस लुक, जानें कौन-से आउटफिट्स हैं इस सीजन के ट्रेंड में

यह भी पढ़ें: सफेद साड़ी के साथ ये ब्लाउज कलर्स लगेंगे कमाल, आप भी करें ट्राई 

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prerna

मैं प्रेरणा प्रभा पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हूं. मैंने लगभग 3 साल ग्राउन्ड रिपोर्टिंग करके सरकार से जुड़े कई मुद्दों को उठाया है, इसके साथ ही कई और बड़ी खबरों को कवर किया है. अभी फिलहाल में प्रभात खबर के लाइफस्टाइल और हेल्थ के सेक्शन में खबरें लिखती हूं. मेरी कोशिश रहती है कि जो भी पाठक लाइफस्टाइल और हेल्थ के बारे में कुछ खोज रहे हो उन्हें में वो खबरें सरल और आसान भाषा में लिख कर दे सकूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >