Saraswati Puja Special Chenna Murki: मां सरस्वती को लगाएं छैना मुरकी का भोग, इसे बनाना भी है बहुत आसान

Saraswati Puja Special Chenna Murki: मां सरस्वती को भोग लगाने के लिए आप बंगाल की फेमस मिठाई छैना मुरकी बना सकते हैं. यह मिठाई टेस्टी होने के साथ-साथ फटाफट बन भी जाता है.

Saraswati Puja Special Chenna Murki: बंगाल की बहुत ही लोकप्रिय मिठाई छैना मुरकी का स्वाद लाजवाब होता है. किसी भी पर्व त्योहार के मौके पर लोग इस मिठाई का भोग लगाना नहीं भूलते हैं. सीधे तौर पर कहें तो यह छैना मुरकी ऑल टाइम फेवरेट मिठाइयों में शामिल है. सरस्वती पूजा के लिए आप इस मिठाई को फटाफट बनाकर मां सरस्वती को भोग लगा सकते हैं. इसे बनाने में न तो अधिक समय लगता है और ना ही ज्यादा सामग्रियों की जरूरत पड़ती है. आइए अब आपको इसे बनाने की झटपट वाली रेसिपी बताते हैं.

छैना मुरकी बनाने की सामग्री

  • चीनी – 1 कप
  • छैना – 1 कप
  • इलाइची – 2
  • पानी – जरूरत के अनुसार

यह भी पढ़ें: Basant Panchami Special Yellow Sweet Rice: बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के लिए बनाएं खुशबूदार मीठे चावल, नोट करें रेसिपी

छैना मुरकी बनाने का तरीका

  • छैना मुरकी बनाने के लिए आप एक पैन में चीनी डालें.
  • फिर आप इसमें एक कप पानी डाल दें.
  • अब इसमें 2 छोटी इलायची डालकर इसे पकाना शुरू कर दें.
  • ध्यान रहे कि चाशनी के थोड़ी देर पक जाने के बाद इसमें से छोटी इलायची को अलग कर लें.
  • फिर अब इसमें छैना डालें और कुछ देर तक पका लें.
  • आपकी छैना मुरकी बनकर तैयार हो चुकी है.
  • अब आप इसे निकालकर सर्व कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: Rajasthani Pheni Sweet: बहुत ही खास है राजस्थान की मिठाई फेनी, इसकी खुशबू ही बना देगी दीवाना

यह भी पढ़ें: Gulab Jamun Recipe: घर पर बनाएं बाजार जैसी सॉफ्ट और टेस्टी गुलाब जामुन, नोट करें रेसिपी

यह भी पढ़ें: kaju Jalebi Recipe: नहीं खाई होगी ऐसी शाही काजू जलेबी, बहुत आसान है इसकी रेसिपी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rani Thakur

बंगाल की धरती पर एक दशक से अधिक समय तक समृद्ध पत्रकारिता अनुभव के साथ, रानी ठाकुर अब बिहार की धरती पर अपनी लेखनी से पहचान बना रही हैं. कोलकाता में कई राष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित अखबारों के लिए रिपोर्टिंग और सब-एडिटिंग का अनुभव हासिल करने के बाद, वे अब प्रभात खबर के डिजिटल डेस्क से जुड़ी हैं, जहां वे लाइफ स्टाइल की खबरों के माध्यम से अपनी रचनात्मक सोच और पत्रकारिता कौशल को नई दिशा दे रही हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >