Sabudana Bread Cutlet: दिन-भर रहें एनर्जेटिक, 25 मिनट में आसानी से बनने वाला ट्राई करें साबूदाना ब्रेड कटलेट

Sabudana Bread Cutlet: सुबह का नाश्ता हेल्दी और स्वादिष्ट होना चाहिए. साबूदाना ब्रेड कटलेट एक आसान और जल्दी बनने वाला नाश्ता है. इसे बच्चे भी आसानी से खा सकते हैं और दिनभर एनर्जेटिक रह सकते हैं. यह व्रत के दौरान भी बनाया जा सकता है.

Sabudana Bread Cutlet: सुबह लोगों की सबसे बड़ी टेंशन होती है कि वह ऐसा क्या खाएं जो हेल्दी होने के साथ साथ उसकी एनर्जी भी बनी रही. क्योंकि सुबह में लोगों के पास समय कम होता है. बच्चों के लिए अच्छा ब्रेकफास्ट तैयार करने के साथ खुद को काम पर निकलने के लिए करना पड़ता है. ऐसे में साबूदाना ब्रेड कटलेट एक बेहतरीन विकल्प बनकर सामने आता है. यह न सिर्फ स्वादिष्ट है, बल्कि पेट को लंबे समय तक भरा हुआ रखता है. खास बात ये है कि अगर साबूदाना पहले से भिगोया हुआ हो तो यह 25 से 30 मिनट में तैयार हो जाएगा. यह बच्चों के टिफिन में भी पैक करने के लिए बेस्ट ऑप्शन है.

साबूदाना ब्रेड बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • साबूदाना- 1 कप (भिगोया हुआ)
  • आलू- 2 मध्यम आकार के (उबले हुए आलू को मैश करके)
  • ब्रेड स्लाइस- 4–6 (किनारे हटा दें)
  • हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी हुई)
  • हरा धनिया- 2 बड़े चम्मच (कटा हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • काली मिर्च पाउडर- ½ छोटा चम्मच
  • हल्का तेल- फ्राई करने के लिए

Also Read: Oats Paalak Tikki Recipe: ऑयली इवनिंग स्नैक्स को कहें गुडबाय! ट्राई करें फाइबर और आयरन से लोडेड हेल्दी ओट्स पालक टिक्की

साबूदाना कटलेट को बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले साबूदाना को कम से कम 2–3 घंटे पानी में भिगो दें. यह सुनिश्चित करेगा कि कटलेट नरम और फूले हुए बनें.
  2. उबले हुए आलू को अच्छे से मैश करें और उसमें भिगोया हुआ साबूदाना डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  3. मिश्रण में हरी मिर्च, हरा धनिया, नमक और काली मिर्च डालकर मिलाएं.
  4. ब्रेड स्लाइस को बीच में रखें और मिश्रण से ढककर कटलेट का आकार दें. आप चाहें तो गोल या अंडाकार आकार दे सकते हैं.
  5. फ्राई पैन में हल्का तेल गरम करें और कटलेट को दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें. लीजिए आपका साबूदाना ब्रेड कटलेट बनकर तैयार है. अब आप इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ सर्व करें. यह न केवल स्वादिष्ट है बल्कि हेल्दी नाश्ते का भी शानदार विकल्प है. खासकर व्रत के दौरान इसे आसानी से बनाया जा सकता है.

Also Read: Quick Sabudana Roll:साबूदाना वड़ा को भूल जाएंगे,जब बनाएंगे ये टेस्टी साबूदाना रोल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >