Chicken Charsi Karahi Recipe: चिकन चरस़ी कड़ाही एक मशहूर और बेहद स्वादिष्ट डिश है, जो खासतौर पर पाकिस्तान और उत्तर भारत के ढाबों में काफी पसंद की जाती है. इस डिश की खास बात यह है कि इसमें ज्यादा मसाले नहीं डाले जाते, बल्कि टमाटर, काली मिर्च, अदरक और हरी मिर्च से ही इसका लाजवाब स्वाद तैयार किया जाता है. यह रेसिपी बहुत ही आसान है और कम समय में तैयार हो जाती है. आप इसे घर पर बनाकर रोटी, नान या चावल के साथ सर्व कर सकते हैं.
कौन-कौन सी चीजों की पड़ती है जरूरत
- 500–700 ग्राम चिकन
- 4–5 टमाटर
- 4–5 हरी मिर्च
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- ½ कप तेल
- अदरक जुलियन (सजाने के लिए)
- हरा धनिया
कैसे करते हैं तैयार
चिकन फ्राई करें
सबसे पहले कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें चिकन डालकर मध्यम आंच पर 6–8 मिनट तक हल्का गोल्डन होने तक भून लें.
अदरक-लहसुन डालें
अब इसमें अदरक-लहसुन पेस्ट डालें और 2 मिनट तक अच्छी तरह चलाते हुए पकाएं ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
टमाटर डालकर पकाएं
अब कटे हुए टमाटर डालें और कड़ाही को ढककर 5–7 मिनट तक पकाएं. जब टमाटर नरम हो जाएं तो उन्हें हल्का मसल दें.
मसाले मिलाएं
अब इसमें नमक, काली मिर्च पाउडर और हरी मिर्च डालें. इसे तब तक पकाएं जब तक तेल ऊपर दिखाई न देने लगे.
गार्निश करके सर्व करें
अंत में अदरक के पतले टुकड़े और हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें. आपकी गरमा-गरम चिकन चरसी कड़ाही तैयार है.
परोसें
चिकन चरस़ी कड़ाही को गरमा-गरम तंदूरी रोटी, नान या जीरा राइस के साथ सर्व करें. इसका स्वाद ताजा अदरक और हरी मिर्च के साथ और भी बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें: चावल भिगोने की जरूरत नहीं, रेणुका सालुंके की रेसिपी से बनाएं रवा डोसा
यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं स्वादिष्ट कोकोनट राइस, मिनटों में तैयार होगी रेसिपी
