घर पर ट्राई करें ये 4 तरह की रोटी रेसिपी आइडियाज

Roti Recipe Ideas: अगर आप भी अलग-अलग फ्लेवर की रोटी ट्राई करना चाहते हैं तो यहां आप 4 रोटी रेसिपी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं.

Roti Recipe Ideas: रोटी को तो लगभग हर दिन बनाया और खाया जाता है. आमतौर पर घरों में गेंहू के आटे से प्लेन रोटी बनाई जाती है. अगर आप सिंपल रोटी से हटकर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है. इस आर्टिकल में आप अलग-अलग रोटी आइडियाज के बारे में जान सकते हैं. 

रागी रोटी बनाएं

आप रागी के आटे से रागी रोटी बना सकते हैं. रागी रोटी बनाने के लिए आटा जितना पानी गर्म करें. इसमें पानी को मिला दें. रागी का आटा डाल दें और मिक्स करें. मिश्रण को बाहर निकालकर हल्का ठंडा कर लें. फिर आटा गूंथ लें. आटे की छोटी-छोटी लोइयां बनाएं. लोई को गोल बेल लें. तवा या पैन पर दोनों तरफ से पका लें. 

तंदूरी रोटी बनाएं

आप तंदूरी रोटी बना सकते हैं. तंदूरी रोटी बनाने के लिए आप गेहूं का आटा, पानी, बेकिंग सोडा, दही, बेकिंग पाउडर, नमक और थोड़ा तेल मिलाकर आटा गूंथ लें. इसे आप ढककर रख दें. आटे से लोई बना लें. लोई को बेल लें. इसपर पानी लगा लें. तवे पर डालकर दोनों तरफ अच्छी तरह से सेंक लें. ऊपर से घी लगाकर गरमा-गरम सर्व करें. 

बाजरा रोटी बनाएं

आप बाजरा रोटी भी बना सकते हैं. बाजरा रोटी बनाने के लिए आप बाजरे का आटा लें और गरम पानी डालकर गूथें. आटे से बड़ी लोई बना लें. लोई को गोल आकार में बेलें. तवे पर दोनों तरफ अच्छी तरह से पका लें. अब आप घी या तेल लगाकर सर्व करें. 

मक्की की रोटी बनाएं

मक्की की रोटी बनाने के लिए आप मक्के का आटा लें और इसमें नमक को डाल दें. अब आप इसमें गरम पानी डालकर आटा गूंथ लें. आटे से लोई बना लें और हल्के हाथों से बेल लें. तवे को धीमी आंच पर गरम करें. रोटियों को दोनों तरफ से धीरे-धीरे सेंक लें. इसके ऊपर आप घी लगाकर सर्व करें. 

यह भी पढ़ें- Homemade Murmura Chivda: शाम की चाय के साथ ट्राई करें परफेक्ट मुरमुरा चिवड़ा, घर पर बनाएं कुरकुरा स्नैक

यह भी पढ़ें- Restaurant Style Paneer Butter Masala: घर की किचन में बनाएं रेस्टोरेंट जैसा पनीर बटर मसाला, स्वाद जो सबका दिल जीत ले

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. पिछले करीब दो महीनों से वे झारखंड बीट पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. इस दौरान वे राज्य से जुड़ी ताजा खबरों, लोगों से जुड़े मुद्दे और जरूरी जानकारियों पर आधारित स्टोरीज तैयार कर रही हैं. इससे पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर रोचक और उपयोगी आर्टिकल लिखे. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >