Rice Papad Recipe: चावल-दाल या खिचड़ी के साथ अगर पापड़ मिल जाए, तो सिंपल सा खाना भी स्वादिष्ट लगने लगता है. खासकर जब घर में खिचड़ी बनी हो या हल्का-फुल्का खाना हो, तब पापड़ जरूर सर्व किया जाता है. कई बार ऐसा भी होता है कि घर में अचानक मेहमान आ जाते हैं और हमें जल्दी से कुछ स्वादिष्ट परोसना होता है. ऐसे समय में अगर घर पर पापड़ तैयार हों, तो बिना ज्यादा मेहनत के खाने की थाली को खास बनाया जा सकता है. अगर आप भी चाहते हैं घर पर होममेड पापड़ बनाना तो ये आर्टिकल आपके काम का है. आप इस आर्टिकल की मदद से घर पर चावल के पापड़ तैयार करने के बारे में जान सकते हैं. इसे बनाने की रेसिपी शेफ पूजा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल @foodiefemmepooja पर बताया है.
चावल के पापड़ बनाने के लिए क्या सामग्री चाहिए?
- चावल – 2 कप
- पानी – 10 कप
- नमक – स्वादानुसार
- जीरा – 1 चम्मच
- चिली फ्लेक्स – 1 चम्मच
- अजवाइन – 1/2 चम्मच
- बेकिंग सोडा – 1 चुटकी
- तेल – चिकनाई के लिए
चावल के पापड़ बनाने का तरीका क्या है?
- चावल के पापड़ बनाने के लिए आप सबसे पहले चावल को पानी से धोकर साफ कर लें. अब आप प्रेशर कुकर में चावल और पानी डालें.
- इसमें जीरा, चिली फ्लेक्स, अजवाइन, नमक और एक चुटकी बेकिंग सोडा डालें. इसे अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसे 3–4 सीटी आने तक पकाएं, जब तक चावल अच्छी तरह नरम न हो जाएं.
- अब आप एक प्लास्टिक शीट लें और उस पर हल्का तेल लगाकर चिकना करें. फिर पके हुए चावल के मिश्रण को फैलाकर पापड़ का शेप दें.
- इसे 2–3 दिन तक तेज धूप में पूरी तरह सूखने दें. सूखने के बाद आप पापड़ को तेल में तलें.
- इस तरह आप घर पर चावल के पापड़ तैयार कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: Black Chana Salad Recipe: बाहर के स्नैक्स छोड़ें, मिनटों में तैयार करें हेल्दी और टेस्टी काला चना सलाद
