सिंपल सामग्री से बनाएं क्रिस्पी गोभी तवा फ्राइ – नोट करें तवे पर बनने वाली स्पेशल रेसिपी

सिंपल किचन सामग्री से बनाएं रेस्टोरेंट स्टाइल क्रिस्पी गोभी तवा फ्राइ. कम तेल में तैयार होने वाली यह मसालेदार और कुरकुरी रेसिपी स्नैक और साइड डिश दोनों के लिए परफेक्ट है.

Gobhi Tawa Fry Recipe: फूलगोभी को लेकर ज्यादातर घरों में एक या दो ही तरह की रेसिपी दोहराई जाती है, लेकिन अब किचन ट्रेंड बदल रहा है. सिंपल गोभी को भी तवे पर मसालेदार, क्रिस्पी और हाई-फ्लेवर डिश में बदला जा सकता है और वह है गोभी तवा फ्राइ की स्वादिष्ट रेसिपी. यह रेसिपी उन लोगों के लिए खास है जो डीप फ्राई से बचना चाहते हैं, लेकिन टेस्ट में कोई समझौता नहीं करते. शादी – पार्टी में ये रेसिपी काफी पसंद की जाती हैं.

गोभी तवा फ्राइ बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 1 मध्यम फूलगोभी (टुकड़ों में कटी)
  • 2 बड़े चम्मच बेसन
  • 1 बड़ा चम्मच चावल का आटा
  • 1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
  • 1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • 1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
  • ½ छोटा चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 छोटा चम्मच नींबू रस
  • 2–3 बड़े चम्मच तेल

Gobhi Tawa Fry Recipe: गोभी तवा फ्राइ बनाने की रेसिपी

गोभी तवा फ्राइ बनाने की रेसिपी

सबसे पहले गोभी के टुकड़ों को नमक मिले गरम पानी में 5 मिनट डालकर रखें, फिर निकालकर सुखा लें. इससे गोभी साफ भी होगी और पकने में आसान रहेगी. एक बाउल में बेसन, चावल का आटा, सभी मसाले, अदरक-लहसुन पेस्ट और नींबू रस मिलाएं. थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा मसाला घोल तैयार करें. अब गोभी के टुकड़ों को इसमें डालकर अच्छी तरह कोट करें. तवा गरम करें और उस पर हल्का तेल फैलाएं. मसाला लगी गोभी को तवे पर फैलाकर मध्यम आंच पर सेकें. बीच-बीच में पलटते रहें ताकि सभी तरफ से समान रूप से कुरकुरी हो जाए.जब टुकड़े सुनहरे और क्रिस्पी दिखने लगें, तो उतार लें. चाट मसाला डालकर गर्मागर्म सर्व करें.

यह भी पढ़ें: चाय के साथ बनाएं कुरकुरे और खुशबूदार लहसुन पत्ता पकौड़े, दादी-नानी की खास देसी रेसिपी

यह भी पढ़ें: Broccoli Stir Fry Recipe: 10 मिनट में बनाएं हेल्दी और टेस्टी ब्रोकली स्टर फ्राई – Weight Loss डाइट के लिए परफेक्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pratishtha Pawar

मैं लाइफस्टाइल कंटेंट राइटर हूं, मीडिया जगत में 5 साल का अनुभव है. मुझे लाइफस्टाइल, फैशन, ब्यूटी, वेलनेस और आध्यात्मिक विषयों पर आकर्षक और दिलचस्प कंटेंट लिखना पसंद है, जो पाठकों तक सही और सटीक जानकारी पहुंचा सके.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >