Ramadan Fasting Preparation: रामजान का पवित्र महीना आत्मसंयम, इबादत और आत्मशुद्धि का प्रतीक है. इस दौरान रोजा रखना केवल धार्मिक कर्तव्य ही नहीं, बल्कि शारीरिक और मानसिक अनुशासन का भी अभ्यास है. पूरे दिन भूखे-प्यासे रहने के लिए शरीर को पहले से तैयार करना बेहद जरूरी होता है. डायटीशियन डॉ. मुस्कान कुमारी के अनुसार, यदि रोजा शुरू होने से पहले खानपान, पानी की मात्रा और दिनचर्या में संतुलित बदलाव किए जाएं, तो रोजा रखना आसान और सेहतमंद बन सकता है. सही तैयारी से कमजोरी, डिहाइड्रेशन और थकान जैसी समस्याओं से बचा जा सकता है, और आप पूरे महीने ऊर्जा और सकारात्मकता के साथ रोजा रख सकते हैं.
रोजा शुरू होने से पहले खानपान में बदलाव करें
रोजा अचानक शुरू करने के बजाय 1–2 हफ्ते पहले अपनी डाइट को संतुलित करें. जंक फूड और तली-भुनी चीजें कम करें. कैफीन (चाय/कॉफी) धीरे-धीरे कम करें, ताकि सिरदर्द की समस्या न हो. फाइबर युक्त आहार जैसे ओट्स, दलिया, फल और सलाद शामिल करें.
सहरी को कभी न छोड़ें
डायटीशियन के अनुसार सहरी दिनभर ऊर्जा बनाए रखने की कुंजी है. प्रोटीन युक्त भोजन (अंडा, दाल, पनीर) लें. कॉम्प्लेक्स कार्ब्स (रोटी, ओट्स, ब्राउन राइस) खाएं. पर्याप्त पानी पिएं (2–3 गिलास).
इफ्तार में संतुलन रखें
पूरा दिन भूखे रहने के बाद ज्यादा तला-भुना खाना नुकसान कर सकता है. खजूर और पानी से रोजा खोलें. हल्का सूप या फल लें. ज्यादा मीठा और तला हुआ भोजन सीमित रखें.
हाइड्रेशन का रखें ध्यान
इफ्तार से सहरी के बीच 8–10 गिलास पानी पिएं. अगर आप नारियल पानी और नींबू पानी पीते हैं तो ये फायदेमंद है. ज्यादा मीठे और सोडा वाले ड्रिंक से बचें.
नींद और रूटीन संतुलित रखें
रोजा के दौरान पर्याप्त नींद (6–8 घंटे) जरूरी है. ऐसे में देर रात तक जागने से बचें. हल्की वॉक या स्ट्रेचिंग करें.
यह भी पढ़ें: Healthy Fruit Choices: फलों का रस या फल क्या है आपके लिए फायदेमंद? जानिए एक्सपर्ट की राय
