फ्रिज के ट्रे की गंदगी को इन टिप्स से चुटकियों में करें साफ

Fridge Tray Cleaning Tips: फ्रिज के ट्रे में जम गई है गंदगी तो यहां दिए गए टिप्स को अपनाएं और ट्रे को बनाएं चमकदार और साफ.

Fridge Tray Cleaning Tips: जब भी हम फ्रिज को साफ करते हैं तो इसके साथ इसके ट्रे में कभी-कभी गंदगी रह ही जाती हैं. अगर आप भी इस बात से परेशान हो जाते हैं कि इसे कैसे साफ किया जाए? तो ये आर्टिकल आपके काम का हो सकता है. आज हम आपको फ्रिज का ट्रे साफ करने के कुछ जरूरी टिप्स बताएंगे जिसे अपनाकर आप फ्रिज के ट्रे को नया जैसा बना सकते हैं. आइए जानते हैं यहां दिए गए टिप्स के बारे में जिससे आप ट्रे को हमेशा साफ रख सकते हैं. 

सबसे पहले फ्रिज को खाली करें 

सबसे पहले आप फ्रिज का ट्रे निकालें और इसमें रखी सभी सामग्री को बाहर निकालें. खराब या एक्सपायर्ड खाने का सामान तुरंत फेंक दें. 

हल्के गुनगुने पानी और साबुन का इस्तेमाल 

एक बर्तन में हल्का गुनगुना पानी और कुछ बूंदें डिश सोप डालें. अब आप फ्रिज के ट्रे को इस पानी में भिगो दें. इसे एक स्पंज या मुलायम ब्रश से की मदद ट्रे को धीरे-धीरे साफ करें.  

बेकिंग सोडा से साफ करें 

अगर ट्रे में जमे गंदगी से बदबू आ रही हैं तो आप बेकिंग सोडा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आप 1 लीटर पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा सालें और इसे 15 मिनट भिगोकर रखने के बाद रगड़ें. इससे ट्रे की गंदगी और बदबू दोनों दूर हो जाती हैं. 

ट्रे को पूरी तरह सुखाएं

ट्रे साफ करने के बाद आप इसे हमेशा पूरी तरह सुखाएं. पानी लगा ट्रे फ्रिज में रखने से नमी बढ़ती है और गंदगी जल्दी जम जाती हैं.

फ्रिज ट्रे की सफाई के लिए कुछ टिप्स 

फ्रिज के ट्रे को हर 2–3 हफ्ते में साफ करना अच्छा होता है. इसके अलावा, अगर कोई खाना टूटकर गिर गया हो, तो उसे आप तुरंत साफ करें. सफाई के बाद ट्रे को फ्रिज में सही तरीके से रखें. 

यह भी पढ़ें- Carpet Cleaning Tips At Home: दिवाली से पहले इस तरह कर लें कार्पेट की सफाई, धोने के बाद दिखेगा बिल्कुल नया जैसा 

यह भी पढ़ें- How To Clean Helmet Inside At Home: सिर्फ शीशा नहीं, ऐसे करें हेलमेट के अंदर की सफाई, घर बैठे चमकेगा बिल्कुल नया जैसा

Disclaimer: यह आर्टिकल सामान्य जानकारियों और मान्यताओं पर आधारित है. प्रभात खबर इसकी पुष्टि नहीं करता है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Priya gupta

प्रिया गुप्ता पिछले एक वर्ष से प्रभात खबर में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >