Chilli Garlic Breadsticks Recipe: शाम की चाय हो या बच्चों की छोटी-मोटी भूख, अक्सर हमारा मन कुछ चटपटा और क्रिस्पी खाने का करता है. ऐसे में हम या तो बाहर से खाना ऑर्डर करते हैं या फिर वही पुराने बिस्कुट-नमकीन खा लेते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आप सिर्फ 10 मिनट में रेस्टोरेंट जैसी Chilli Garlic Breadsticks घर पर ही तैयार कर सकते हैं? जी हां, अब आपको गार्लिक ब्रेड के लिए बाहर पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है. इस आसान रेसिपी के साथ आप बिना किसी तामझाम और बिना ओवन के भी बाजार जैसा क्रिस्पी और स्पाइसी स्वाद पा सकते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी.
चिली गार्लिक ब्रेडस्टिक्स बनाने के लिए किन चीजों की जरुरत है?
मक्खन: 1/4 कप (नरम किया हुआ).
लहसुन: 6 कलियां (कद्दूकस की हुई).
हरा धनिया: 2 चम्मच (बारीक कटा हुआ).
मिक्स हर्ब्स: 1 चम्मच.
चिली फ्लेक्स: 1 चम्मच.
सफेद मिर्च पाउडर: 1/4 चम्मच.
नमक: 1/4 चम्मच.
ब्रेड स्लाइस: 4 पीस (सफेद या ब्राउन).
चिली गार्लिक ब्रेडस्टिक्स कैसे बनाएं?
चिली गार्लिक ब्रेडस्टिक्स बनाने के लिए सबसे पहले एक छोटी कटोरी में मक्खन और पिसा हुआ लहसुन लें, फिर इसमें कटा हुआ धनिया, मिक्स हर्ब्स, चिली फ्लेक्स, सफेद मिर्च और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि एक बढ़िया पेस्ट बन जाए. अब ब्रेड के स्लाइस लें और उनके किनारे काटकर उन्हें लंबी पट्टियों की तरह काट लें. तैयार किए हुए लहसुन और मक्खन के पेस्ट को ब्रेड की इन पट्टियों पर अच्छी तरह लगा दें. अब एक तवा गरम करें और इन ब्रेड की पट्टियों को उस पर रखें. इन्हें धीमी आंच पर दोनों तरफ से तब तक सेकें जब तक कि ये सुनहरी और कुरकुरी न हो जाएं. आपकी गरमा-गरम गार्लिक ब्रेडस्टिक्स तैयार हैं, इन्हें ऊपर से थोड़े और चिली फ्लेक्स डालकर चटनी या सॉस के साथ खाएं.
यह भी पढ़ें: Chana Tacos Recipe: प्रोटीन से भरपूर चना टैकोस, शाम के नाश्ते से लेकर टिफिन के लिए है परफेक्ट
यह भी पढ़ें: Crispy Matar Snacks Recipe: चाय के साथ खाएं ये चटपटा और कुरकुरा मटर, बनाने में है बहुत आसान
यह भी पढ़ें: Chilli Coriander Maggi: घर पर बनाएं चिली कोरिएंडर स्वाद वाला सुपर टेस्टी मैगी, फॉलो करें ये आसान रेसिपी
